OMG: नहीं रहा दुनिया का सबसे लंबा कुत्ता, लंबाई जान कानों पर नहीं होगा यकीन

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Sep 13, 2023, 04:02 PM IST

जीउस दुनिया का सबसे लंबा कुत्ता था, जिसकी 12 सितंबर 2023 को मौत हो गई। उसके पास दुनिया का सबसे लंबा कुत्ता होने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है। वह कैंसर नामक गंभीर बीमारी से पीड़ित था।

KEY HIGHLIGHTS
  • दुनिया के सबसे लंबे कुत्ते की मौत
  • अब नहीं रहा जीउस
  • कैंसर नामक गंभीर बीमारी से था पीड़ित

World's Tallest Dog Zeus Passed Away: दुनिया में कई ऐसे जानवर और इंसान हैं, जिनके पास कोई न कोई रिकॉर्ड है। कुछ ऐसा ही था जीउस, जिसकी कल सुबह मौत हो गई। 12 सितंबर 2023 को उसने अपनी आखिरी सांस ली। उसे काफी गंभीर बीमारी थी, जिसके चलते उसकी जान गई। ऐसे में दुनिया का सबसे लंबा कुत्ता अब हमारे बीच नहीं रहा। बताया जा रहा है कि नवंबर में वह पूरे चार साल का हो जाता।

बता दें, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी उसका नाम दर्ज था। साल 2022 में इस कुत्ते की लंबाई 1.046 मीटर (3 फीट 5.18 इंच) नापी गई थी। पशु चिकित्सकों का कहना है कि जीउस हड्डी के कैंसर नामक गंभीर बीमारी से पीड़ित था, जिसका इलाज लंबे समय से चल रहा था। इलाज के दौरान उसका दाहिना पैर भी काटना पड़ा। लेकिन दुखद बात यह है कि हम सभी उसे बचा नहीं सके।

End of Feed