वायरल न्यूज़

Viral Video: कुत्ते पर चढ़ा 'एनिमल' का फीवर, लॉर्ड बॉबी की तरह मस्ती करता नजर आया डॉगी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 14, 2023, 03:03 PM IST

इंस्टाग्राम पर कुत्ते का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको एनिमल के बॉबी देओल की याद आ जाएगी। इस वीडियो में कुत्ता बिल्कुल लॉर्ड बॉबी की तरह मस्ती करता नजर आ रहा है।

Image

कुत्ते पर चढ़ा एनिमल का बुखार (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • लॉर्ड बॉबी की तरह मस्ती करता दिखा कुत्ता
  • सिर पर ग्लास रखकर चलता दिखा डॉगी
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Dog Dancing Like Animal Viral Video: हाल ही में बॉबी देओल की एनिमल नाम की एक फिस्म रिलीज हुई, जिसको लेकर लोगों पर काफी असर भी देखा गया। फिल्म के गाने और डॉयलॉग को लेकर लोगों ने काफी सारे लोगों ने वीडियो और रील्स भी बनाए। ऐसे में इन सभी ने एक चीज सबसे अधिक लोकप्रिय हुई और वो थी - लॉर्ड बॉबी का डांस वीडियो, जिसको लेकर बॉबी को काफी सराहा भी गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको एक कुत्ता नजर आएगा, जो बॉबी देओल के डांस की कॉपी करता नजर आ रहा है। ऐसे में कुत्ते ने लॉर्ड बॉबी की तरह अपने सिर पर ग्लास लेकर चलता नजर आ रहा है, जो काफी मजेदार है। इस वीडियो को लोगों द्वारा भी काफी प्यार दिया जा रहा है और काफी शेयर भी किया जा रहा है।

कुत्ते पर चढ़ा एनिमल का बुखार

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर लोगों ने काफी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा है कि इसने तो पूरा इंस्टाग्राम ही हिला दिया। इस वीडियो पर अब तक काफी लाइक्स आ चुके हैं और काफी बार इसे शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '

pragati_yadav_09_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article