Viral Video: मालिक को डूबता देखा तो तुरंत कूद गया डॉगी, जिंदा बचाकर ही लौटा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 21, 2024, 11:55 AM IST

Viral Video: इसमें देखेंगे कि अपने मालिक को पानी में डूबता हुआ देखकर डॉगी ने तुरंत छलांग लगी दी और उसे बचाकर ही वापस लौटा।

Viral Video: डॉगी दुनिया में सबसे ज्यादा पाले जाने वाले जानवरों में से एक है। वफादार जानवरों की जब आती है तब डॉगी का नाम सबसे ऊपर होता है। ये एक ऐसा जानवर है जो अपने मालिक की जान बचाने के लिए खुद की जान की भी परवाह नहीं करता। सोशल सोशल में अभी एक ऐसा ही वीडियो छाया हुआ है। इसमें डॉगी ने एक बार फिर अपनी वफादारी साबित की है। इसमें देखेंगे कि डॉगी ने जैसे ही अपने मालिक की जान मुसीबत में देखी तुरंत उसके पास पहुंच गया। डॉगी और उसके मालिक से जुड़ा ये वीडियो अभी तक एक करोड़ से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है। वीडियो लाखों लोगों को पसंद आया है।

Dog Love Video

मालिक की जान बचाने के लिए खुद की जान पर खेल गया डॉगी। (फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

झील में कूद गया डॉगी

सामने आया कुछ सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि शख्स अपने दोस्त के साथ झील में नहाने के लिए पहुंचा है। इसमें उसके साथ डॉगी भी मौजूद है। शख्स झील में नहा रहा है कि तभी उसके दिमाग में डॉगी की वफादार का टेस्ट लेने का आइडिया आया। फिर क्या था शख्स झील में ही डूबने का नाटक करने लगा। वो डॉगी को मदद के लिए पुकारता है। इधर मालिक को खतरे में देखकर डॉगी भौंकने लगता है। मानो मदद की गुहार लगा रहा हो। मगर जब किसी तरह की मदद नहीं नजर आई तो डॉगी ने बिना सोचे पानी में छलांग लगा दी और तैरकर शख्स के पास पहुंच गया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो सबसे ज्यादा देखने लायक है। इसमें देखेंगे कि डॉगी अपने मालिक जिंदा बचाकर ही वापस लौटा।

End of Feed