Viral Video: रिकॉर्ड तोड़ कड़ाके की ठंड पड़ रही है और जल्द ही मौसम में बदलाव के आसार नजर नहीं आते। मगर हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है। वीडियो एक शख्स से जुड़ा है जिसने ऐसी रिकॉर्ड तोड़ सर्दी का नजारा दिखाया है कि देखकर दिमाग की बत्ती की गुल हो जाएगी। शख्स से जुड़ा ये वीडियो सोशल मीडिया में आते ही छा गया है। वीडियो अभी तक हजारों लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।
हवा में ही जम गई मैगी
सामने आया वीडियो देखकर मालूम होता है कि शख्स घर में था। बाहर खूब सर्दी पड़ रही है। इस सर्दी में शख्स का मैगी बनाकर खाने का मन हुआ। उसने मैगी बनाई और खाने के लिए इसे घर से बाहर ले आया। फ्रेम में फिर इसके बाद जो कुछ नजर आया किसी के भी होश उड़ा देगा। देख सकते हैं कि शख्स गर्मा-गर्म मैगी लेकर घर से बाहर निकला और खाने लगा। मगर बेचारे ने एक चम्मच ही मैगी खाई थी कि चौंक गया। दरअसल शख्स ने जैसे ही दूसरी बार बार चम्मच में मैगी खाने की कोशिश की ये वहीं जम गई। हैरान हो जाएंगे कि मैगी के साथ चम्मच हवा में ही जम गई। इससे शख्स के आसपास पड़ रही ठंड का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो
मालूम हो कड़ाके की ठंड से जुड़ा ये वीडियो नेटिजन्स को भी खूब पसंद आया है। वीडियो इंस्टाग्राम पर everydayreelsday नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है। हालांकि वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।
