वायरल न्यूज़

VIDEO: कुत्ते-मुर्गी के बीच चल रही थी खतरनाक लड़ाई, बीच में बिल्ली ने मचाया ऐसा धमाल, देखते रह जाएंगे

Animal Video: सोशल मीडिया पर जानवरों का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुत्ते और मुर्गी के बीच लड़ाई चल रही थी। अचानक बिल्ली ने आकर ऐसा धमाल मचाया, जिसे देखकर सब हक्के-बक्के रह गए।

Image

बिल्ली ने महफिल लूट ली (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • कुत्ते और मुर्गी के बीच मजेदार लड़ाई
  • बीच में बिल्ली ने आकर लूट ली महफिल
  • वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों वीडियो (Animal Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो (Trending Video) तो देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाते हैं। इनमें इंसानों से लेकर जानवरों तक के वीडियो (Funny Video) शामिल होते हैं। कुछ वीडियो जहां हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर लोग चौंक जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देख कर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और जमकर चटकारे ले रहे हैं।

आज तक आपने कई बार जानवरों को आपस में लड़ते हुए देखा होगा। जानवरों के बीच अक्सर खतरनाक लड़ाई होती है। लेकिन, कई बार ऐसा नजारा होता है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पाते हैं। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आपको इस तरह के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं कुत्ते और मुर्गी के बीच खतरनाक लड़ाई चल रही है। कुत्ता जमकर मुर्गी पर हमला कर रहा है। लेकिन, अचानक बीच में बिल्ली की एंट्री हो जाती है। जिस तरह बिल्ली कुत्ते को धमकाती है उसे देखकर कुत्ता भी चौंक जाता है और दुम दबाकर वहां से भाग खड़ा होता है। देखें वीडियो...

बिल्ली का भौकाल

वीडियो देखकर जरूर आपकी हंसी छूट रही होगी। सोच रहे होंगे कि बिल्ली ने तो माहौल बना दिया। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'kaium_ahmad' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब एक लाख लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि बिल्ली ने तो महफिल लूट ली। कुछ का कहना है कि बिल्ली तो बड़ा खतरनाक निकली। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article