वायरल न्यूज़

अचानक थर-थर कांपने लगा जंगल का राजा, आखिर में जो दिखा चौंक जाएंगे, देखिए VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 31, 2024, 04:19 PM IST

Viral Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि शिकार पर निकला जंग का राजा शेर खुद ही थर-थर कांपते हुए कैमरे में कैद हुआ है। शेर इसके बाद जमीन पर गिर पड़ा और फिर जो कुछ कैमरे में कैद हुआ हैरान हो जाएंगे।

Image

जंगल में शिकार की जगह खुद कांपने लग शेर। (Photo/Instagram)

Viral Video: जंगल की दुनिया में शेर को सबसे खतरनाक शिकारी माना जाता है। ये इतना खतरनाक शिकारी है कि जंगल में दूसरा जानवर इससे पंगा लेने की हिम्मत नहीं करता है। शेर की एक दहाड़ से ही हर तरफ दहशत बैठ जाती है। जानवर थर-थर कांपने लगते हैं। मगर क्या हो जब जंगल का वही ताकतवर शिकारी खुद थर-थर कांपने लग जाए। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें शेर सचमुच कांपते हुए कैमरे में कैद हुआ है।

कांपने लगा शेर

वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि सैलानी जंगल सफारी का लुत्फ उठा रहे हैं। इसमें सभी जंगली जानवरों को देखकर बहुत खुश होते हैं। सैलानियों को जंगल का राजा शेर भी नजर आता है। देखकर लगता है कि शेर भूखा है और शिकार की तलाश में है। मगर इसके उलट कैमरे में कुछ ऐसा कैद हुआ जो किसी के भी होश उड़कर रख देगा। यकीन नहीं करेंगे कि जंगल का राजा खुद थर-थर कांपते हुए कैमरे में कैद हुआ है। मानो उसने अपना काल देख लिया और मौत इंतजार कर रही है। आखिर में कांपते हुए शेर सीधे जमीन पर गिर पड़ा और दोबारा नहीं उठ पाया।

देखिए वीडियो

कांपते हुए शेर का ये वीडियो free_live_inform नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो अभी तक हजारों लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article