वायरल न्यूज़

VIDEO: कुत्ते का खाना छीनकर खा रही थी मुर्गी, फिर जो हुआ उसे देख आपकी दुनिया बदल जाएगी

Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर कुत्ते और बंदर का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों का अंदाज देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

कुत्ते और मुर्गी के बीच मजेदार खेल (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • कुत्ते और बंदर के बीच मजेदार खेल
  • नजारा देखकर नहीं रुकेगी हंसी
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको ऐसे-ऐसे वीडियो (Funny Video) देखने को मिल जाएंगे, जिनके बारे में कई बार सोच भी नहीं सकते हैं। कुछ वीडियो (Animal Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोग खुशी से उछल जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Trending Video) को देखकर लोगों का दिमाग हिल जाता है। जबकि, कुछ वीडियो (Shocking Video) दिल को जीत लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप हक्के-बक्के रह जाएंगे। क्योंकि, एक मुर्गी और कुत्ते के बीच ऐसा खेल हुआ, जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी।

इंसानों की तरह जानवरों के बीच भी नोकझोक चलते रहता है। कई बार कुछ जानवर ऐसी हरकत कर देते हैं, जिन्हें देखकर इंसान भी दंग रह जाता है। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक कुत्ता आराम से बैठकर अपना खा रहा होता है। तभी एक मुर्गी वहां पहुंच जाती है और कुत्ते से खाना छीनकर खाने लगती हैं। कुत्ता भड़क जाता है और मुर्गी के ऊपर भौंकता भी है। लेकिन, मुर्गी इतनी शातिर निकली की उसने खाने को ही पलट दिया। उसके बाद खुद दाना चुगकर खाने लगती है। जिस तरह का नजारा था उसे देखकर आपको जरूर हंसी आएगी। देखें वीडियो...

मुर्गी और कुत्ते के बीच मजेदार खेल

वीडियो देखकर जरूर आप भी ठहाके लगा रहे होंगे। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'coisasdegatinho2' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि भाई क्या खतरनाक नजारा है। किसी का कहना है कि मुर्गी ने तो माहौल बना दिया। किसी का कहना है कि मुर्गी ने तो कुत्ते के साथ खेल कर दिया। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article