वायरल न्यूज़

Video: बाथरूम में नहा रही थी लड़की, तभी खिड़की के रास्ते घुस आया बिन बुलाया मेहमान, देखकर चीख पड़ेंगे आप

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jun 25, 2023, 04:15 PM IST

Viral Video: वीडियो एक लड़की के बाथरूम का है, जब वह नहाने जा रही थी। इस दौरान खिड़की के रास्ते से एक बड़ी छिपकली अंदर आ गई। इसके बाद का नजारा देखकर आपकी चीख निकल जाएगी।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (istock)

KEY HIGHLIGHTS
  • बाथरूम में नहाने गई थी लड़की
  • खिड़की के सहारे घुसी बड़ी छिपकली
  • वीडियो में देखें फिर क्या हुआ आगे

Viral Video: बरसात के मौसम में कई बार खूंखार जीव इंसान के घरों में घुस आते हैं। दरअसल, बरसात में ऐसे सांप-बिच्छू जैसे जीवों के घरों में पानी भर जाता है। इसके बाद वह पानी से बचने के लिए लोगों के घरों में आ जाते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपकी हालत खराब हो जाएगी। वीडियो एक लड़की के बाथरूम का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की बाथरूम में नहाने जा रही थी, तभी उसे बिन बुलाया मेहमान नजर आया।

बिन बुलाए मेहमान ने निकाली चीख

लड़की के बाथरूम में यह बिन बुलाया मेहमान खिड़की के सहारे घुस रहा है। इस मेहमान को देखकर लड़की की चीख निकल पड़ी। वह डर के मारे बाथरूम से बाहर भाग निकली। आप देख सकते हैं कि यह बिन बुलाया मेहमान एक विशालकाय छिपकली था। यह विशालकाय छिपकली बाथरूम की खिड़की से लड़की के बाथरूम मे घुस जाती है। जिसे देख बाथरूम में मौजूद लड़की डर के मारे चीखने-चिल्लाने लगती है। आप भी छिपकली का वीडियो देख सन्न रह जाएंंगे। देखें वीडियो-

छिपकली इतनी विशालकाय नजर आ रही है, जितनी शायद ही आपने कभी देखी होगी। वीडियो को rumahkumuh.id नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो 20 अप्रैल को शेयर किया गया है। वीडियो शेयर किए जाने के बाद काफी तेजी से देखा और शेयर किया जा रहा है। वीडियो ऑस्ट्रेलिया का बताया जा रहा है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article