Desi Jugaad: 'इंडिया है तो मुमकिन है...', कार को बना दिया दूध वाला ट्रक, वायरल वीडियो देख यूजर्स भी चकराए

Desi Jugad Video: एक शख्‍स ने अपनी वैगनआर कार को दूध बेचने वाले ट्रक के रूप में कन्‍वर्ट कर दिया है। वहीं, कार में पीछे की तरफ कई सारे कंटेनर रखे हुए हैं। वैसे आपको बता दें कि, गाड़ी पूरी तरह नॉर्मल ही लग रही है, लेकिन पीछे से ये किस पिकअप ट्रक से कम नहीं लग रही है।

Desi Jugad Video: सोशल मीडिया पर रोजाना ही देसी जुगाड़ से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो इतने मजेदार होते हैं कि, उनको देखने के बाद लोग तारीफ करते नहीं थकते हैं। हाल ही में एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोगों की हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल, इस वीडियो में दिख रहा है कि, कैसे एक शख्‍स ने अपनी वैगनआर कार को दूध बेचने वाले ट्रक के रूप में कन्‍वर्ट कर दिया है। वहीं, कार में पीछे की तरफ कई सारे कंटेनर रखे हुए हैं। वैसे आपको बता दें कि, गाड़ी पूरी तरह नॉर्मल ही लग रही है, लेकिन पीछे से ये किस पिकअप ट्रक से कम नहीं लग रही है।

DESI JUGAAD

कार में शख्स ने लगाया गजब का देसी जुगाड़

जुगाड़ पर नेटिजन्‍स हुए प्रभावित

इंस्टाग्राम पर @bunnypunia नामक यूजर ने 23 फरवरी को ये वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो को कैप्‍शन देते हुए लिखा था कि, 'Wagon R: फैमिली कार, पहली कार, ओला और उबर! आज सुबह पंचकुला-सहारनपुर हाईवे पर देखा। क्या जुगाड़ है ना?' इस मजेदार वीडियो को अब तक इस रील को अब तक लाखों व्‍यूज और हजारों लाइक्‍स मिल चुके हैं। वहीं, अब तक सैकड़ों यूजर्स ने कमेंट भी किए हैं। एक शख्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा - 'आखिरकार SUZUKI Hilux मार्केट में आ गई।' वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'इंडिया की चीजें सिलेबस के बाहर हैं।' इसके अलावा तीसरे यूजर ने कहा कि, 'इंडिया है तो मुमकिन है।'

End of Feed