वायरल न्यूज़

ऐसे पंडित जी हो तो शादी में मजा आ जाए.. मंत्रों के बीच अचानक गाने लगे रोमांटिक गाना, दूल्हा-दुल्हन भी नहीं रोक पाए हंसी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Feb 29, 2024, 10:48 AM IST

ट्विटर पर शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी हंसी छूट जाएगी और अगर आप अपने पार्टनर के पास होंगे तो रोमांटिक माहौल बनने के भी चांस है। देखें वीडियो..

Image

मंत्रों के बीच पंडित जी ने गाया रोमांटिक गाना (Photo Credit - Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • शादी का मजेदार वीडियो वायरल
  • मंत्रों के बीच पंडित जी ने गाया रोमांटिक गाना
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Pandit Ji Sings Romantic Song Viral Video: शादी के सीजन में काफी बार कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसे देखकर खूब हंसी भी आती है और शादी भी यादगार बन जाती है। हाल ही में एक वीडियो (Viral Video) काफी ट्रेंड में आया है, जिसे देखने के बाद आपकी भी स्माइल निकल जाएगी। दरअसल, शादी में मंत्रों के बीच पंडित जी ने कुछ काम कर दिया, जिससे शादी में आए सभी लोग हैरान रह गए और सबकी हंसी निकल गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में पंडित जी ने मंत्रों के बीच रोमांटिक गाना गाते नजर आ रहे हैं। ऐसे में उनका गाना सुनकर दूल्हा-दुल्हन भी हंस पड़े और घरवालों का तो छोड़ ही दीजिए। ऐसे में लोगों का कहना है कि शादी में अगर ऐसे पंडित जी हो तो शादी की रात तो आराम से कट जाए। दिल को सुकून देने वाली ये वीडियो आपको भी काफी पसंद आने वाली है और हां पंडित जी का गाना सुनकर शायद आपको आपकी पार्टनर भी याद आ जाए।

मंत्रों के बीच पंडित जी ने गाया रोमांटिक गाना

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर यूजर्स के काफी कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि काश सारे पंडित जी इनके जैसे ही होते। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि पंडित जी का अलग ही स्वैग है। इस वीडियो को अब तक 3.48 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। बता दें, इस वीडियो को '@ChapraZila' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो बताइए आपको ये वीडियो कैसी लगी?

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article