Puppy Girl Jenna Viral Video: सोशल मीडिया पर आपको अच्छे कंटेंट के साथ-साथ अजीबोगरीब कंटेंट भी दिख जाते हैं। लेकिन कई वीडियो इतने खतरनाक होते हैं कि जिसे देखकर इंसान के होश उड़ जाते हैं और सोच भी नहीं पाता कि आखिर उसकी नजरों के सामने चल क्या रहा है? हाल ही में एक वीडियो (Viral Video) काफी सुर्खियों में आया है, जिसमें आपको एक लड़की नजर आएगी, जिसकी एक्टिविटी देख आप अपना माथा पीटने लगेंगे।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़की कुत्तों की तरह व्यवहार कर रही है और गले में पट्टा बांधकर चलती दिख रही है। उसकी सारी हरकतें कुत्तों से मैच खाती है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह कुत्तों की तरह बॉल लेकर आती है और पानी भी कुत्तों की तरह ही पीती है, उसकी सारी हरकतें हुबहू कुत्तों के जैसी ही है। आपको बता दें, ऐसा करके ये लड़की लाखों-करोड़ों कमा रही है। मिरर के मुताबिक यह लड़की एक साल में करीब 7 करोड़ रुपए की कमाई करती है।
कुत्तों जैसी हरकत करती है जेना
मिरर के मुताहिक, जेना वनलीफैंस नामक सोशल प्लेटफॉर्म से भी जुड़ी है, जहां वह अपने बोल्ड कंटेंट के लिए काफी फेमस है। बता दें, वह बोल्ड कंटेंट के लिए हर महीने अपने फैंस से 1700 रुपए चार्ज करती है। जानकारी के मुताबिक, जेना का एक बॉयफ्रेंड भी है, जिसका नाम लोरेंजो है। जेना अपने बॉयफ्रेंड से बाहर घुमाने के लिए कहती है और वह कुत्तों की तरह ही चलती है और इस दौरान वह भौंकती भी है। बॉयफ्रेंड लोरेंजो का कहना है कि जेना की इस हरकत के चलते उसकी काफी बदनामी होती है।
