Desi Jugaad: लड़की ने रिमोट खोजने के लिए लगाया ऐसा खतरनाक जुगाड़, लोग बोले - इंडिया इज नॉट फॉर बिगिनर्स

इंस्टाग्राम जुगाड़ का एक कमाल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ने टीवी के रिमोट के साथ ऐसा खेल किया, जिससे रिमोट खोने पर आसानी से मिल सके।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला ने रिमोट के साथ बांधा मोबाइल
  • रिमोट न मिलने पर लगा दिया फोन
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Desi Jugaad Viral Video: जुगाड़ के काफी सारे वीडियो हर रोज वायरल होते रहते हैं। इनमें कुछ तो इतने मजेदार होते हैं कि देखते ही हंसी छूट जाती है। हाल ही में एक वीडियो (Viral Video) ने इंस्टाग्राम पर दस्तक दी है। इस वीडियो को देखने के बाद आप एकदम से शॉक्ड हो जाएंगे। दरअसल, एक महिला ने रिमोट खोजने के लिए ऐसा ट्रिक लगाती है, जिसे देखने के बाद हर कोई शॉक्ड है और अपना माथा पीट रहा है।

Desi Jugaad Video

रिमोट न मिलने पर महिला ने लगाया फोन (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में महिला ने टीवी रिमोट के पीछे मोबाइल रखा है। ऐसे में जब वह टीवी देखने जाती है तो उसे रिमोट नहीं मिलता और फिर वह रिमोट को फोन लगा देती है। ऐसे मोबाइल की घंटी सुन उसे पता चल जाता है कि रिमोट कहां है। फिर वह आराम से बैठकर टीवी देखती है। जुगाड़ का ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

End of Feed