वायरल न्यूज़

Viral Video: बंदर और सांप के बीच अनोखी दोस्ती, दोनों का याराना देखकर दिल गार्डन-गार्डन हो जाएगा

Monkey Snake Viral Video: सोशल मीडिया पर सांप और बंदर का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों की दोस्ती को देखकर लोग दंग रह गए। आलम ये है कि लोग इस दोस्ती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

Image

सांप और बंदर के बीच दोस्ती (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • सांप और बंदर की दोस्ती
  • दोनों का स्वैग देखकर लोग दंग रह गए
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Saanp Aur Bandar Ka Viral Video: कहते हैं दुनिया में अच्छे और सच्चे दोस्त बड़ी मुश्किल से मिलते हैं। दोस्ती पर कई फिल्में भी बनी हैं। कई दोस्ती का तो मिसाल भी दिया जाता है। दोस्ती केवल इंसानों में ही नहीं, बल्कि जानवरों में भी होती है। सोशल मीडिया पर भी आपको दोस्ती के कई मजेदार वीडियो (Today Trending Video) देखने को मिल जाएंगे, जिन्हें लोग काफी पसंद भी करते हैं। इसी कड़ी में दोस्ती का एक और मजेदार वीडियो (Funny Video) सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आपका दिल जरूर गार्डन-गार्डन हो जाएगा। इतना ही नहीं इस दोस्ती (Monkey Snake Video) की आप तारीफ करते नहीं थकेंगे।

आमतौर पर आपने जानवरों को आपस में लड़ते ही देखा होगा। लेकिन, कई बार आपने जानवरों के बीच दोस्ती भी देखी होगी। हालांकि, आज हम आपको सांप और बंदर के बीच की दोस्ती को दिखाने जा रहे हैं। सुनकर भले ही आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह सच है। दोनों की दोस्ती देखकर एक पल के लिए आप जरूर चौंक जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं सुनसान जगह पर एक बंदर जंजीर से बंधा हुआ है। उसके साथ एक सांप भी हैं। सांप बंदर के साथ मजे से खेल रहा है। इतना ही नहीं सांप भी बंदर के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहा है। जिस तरह दोनों आपस में मस्ती कर रहे हैं, उसे देखकर लोग दंग रह गए। क्योंकि, आमतौर पर ऐसा नजारा विरलय ही देखने को मिलता है। आलम ये है कि इस दोस्ती का लोग जबरा फैन हो गए हैं। तो पहले आप भी इस वीडियो को देखें...

दिल जीतने वाली दोस्ती

इस वीडियो को देखकर आपका भी दिन जरूर बन गया होगा और बार-बार देखने का मन कर रहा होगा। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'india.yatra' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस क्यूट वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं। किसी का कहना है कि इस दोस्ती ने दिल जीत लिया। किसी का कहना है कि सांप और बंदर के बीच पहली बार ऐसी दोस्ती देखी हैं। तो आपको इनकी दोस्ती कैसी लगी कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article