Desi Jugaad: बच्ची पढ़ते समय कहीं भाग न सकें, इसके लिए मां ने लगाया गजब का दिमाग

एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक मां का ऐसा जुगाड़ देखेंगे, जो शायद सभी मां लोगों को जरूरत है। बच्ची कहीं भाग न जाए, इसके लिए मां ने बच्ची को कुर्सी पर ही फिट कर दिया है, जिसे देख आपकी हंसी निकल जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • बच्ची को कुर्सी पर किया फिट
  • न भागने के लिए लगाया जुगाड़
    जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Desi Jugaad Viral Video: सोशल प्लेटफॉर्म पर हर तरीके की खबरें देखने को मिलती रहती है। ऐसे में कुछ तो ऐसी होती है जिसे देखकर इतनी हंसी आती है कि रोके नहीं रुकती है। हाल ही में एक ऐसी ही वीडियो शेयर की गई है, जो बेहद मजेदार है। देसी जुगाड़ का ये वीडियो बेहद कमाल का है। इस वीडियो में एक मां ने अपनी बच्ची को भागने से रोकने के लिए गजब का दिमाग लगाया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक मां अपनी बच्ची को भागने से रोकने के लिए कुर्सी और बच्ची को एक टॉप पहना दिया, जिसके बाद बच्ची कहीं इधर-उधर न भाग सके और फिर उसके हाथ में किताब थमा दी ताकि वो पढ़ाई कर सके। महिला का ये जुगाड़ देखकर लोग उसको सैल्यूट कर रहे हैं और महिला की खूब तारीफ भी कर रहे हैं।

End of Feed