वायरल न्यूज़

Desi Jugaad: कपड़ा धुलने के लिए शख्स ने लगाया ऐसा जुगाड़, देख यूजर्स बोले - भाई इतना दिमाग लाते कहां से हो

इंस्टाग्राम पर जुगाड़ का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपके दिमाग की बत्ती फ्यूज हो जाएगी। वीडियो में शख्स ने कपड़े धुलने का अनोखा जुगाड़ निकाला है।

Image

कपड़े धुलने का अनोखा जुगाड़ (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • देसी जुगाड़ का अनोखा वीडियो
  • कपड़े धुलने के लिए निकाली बेहतरीन तरकीब
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Desi Jugaad Viral Video: इंस्टाग्राम हो या एक्स.. हर जगह आपको जुगाड़ वाले वीडियो दिख जाएंगे। इनमें कुछ ऐसे होते हैं जो नॉर्मली तौर पर शेयर किए जाते हैं लेकिन कुछ तो ऐसे होते हैं, जो इतना कमाल के होते हैं कि उससे नजर ही नहीं हटती है। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आपका दिमाग भी घुम जाएगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स ने नहर में पहले कपड़ा डालता है और फिर उसमें सर्फ। ये सारे कपड़े एक बाल्टी में जाता है जो एक स्कूटी से लगा होता है। शख्स ने बाल्टी को स्कूटी से इस कदर कनेक्ट किया होता है, जो एस्केलेटर लेने पर बाल्टी घूमने लगती है और वाशिंग का काम करता है, जिसमें कपड़े आसानी से धुल जाते हैं। शख्स के इस अनोखे जुगाड़ को देख हर कोई हैरान रह गया। लोगों का कहना है कि भाई इतना दिमाग कहां से लाते हो।

कपड़े धुलने का अनोखा जुगाड़

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी लाइक और कमेंट्स भी आ रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि भाई ने तो इंजीनियर्स को भी फेल कर दिया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इसके दिमाग के आगे हर कोई फेल है। बता दें, इस वीडियो को 'sigma_sad9' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 32 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article