Desi Jugaad: कपड़ा धुलने के लिए शख्स ने लगाया ऐसा जुगाड़, देख यूजर्स बोले - भाई इतना दिमाग लाते कहां से हो

इंस्टाग्राम पर जुगाड़ का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपके दिमाग की बत्ती फ्यूज हो जाएगी। वीडियो में शख्स ने कपड़े धुलने का अनोखा जुगाड़ निकाला है।

KEY HIGHLIGHTS
  • देसी जुगाड़ का अनोखा वीडियो
  • कपड़े धुलने के लिए निकाली बेहतरीन तरकीब
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Desi Jugaad Viral Video: इंस्टाग्राम हो या एक्स.. हर जगह आपको जुगाड़ वाले वीडियो दिख जाएंगे। इनमें कुछ ऐसे होते हैं जो नॉर्मली तौर पर शेयर किए जाते हैं लेकिन कुछ तो ऐसे होते हैं, जो इतना कमाल के होते हैं कि उससे नजर ही नहीं हटती है। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आपका दिमाग भी घुम जाएगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स ने नहर में पहले कपड़ा डालता है और फिर उसमें सर्फ। ये सारे कपड़े एक बाल्टी में जाता है जो एक स्कूटी से लगा होता है। शख्स ने बाल्टी को स्कूटी से इस कदर कनेक्ट किया होता है, जो एस्केलेटर लेने पर बाल्टी घूमने लगती है और वाशिंग का काम करता है, जिसमें कपड़े आसानी से धुल जाते हैं। शख्स के इस अनोखे जुगाड़ को देख हर कोई हैरान रह गया। लोगों का कहना है कि भाई इतना दिमाग कहां से लाते हो।

End of Feed