वायरल न्यूज़

Animal Video: कोबरा को देख गाय ने किया ऐसा काम, फन फैलाए देखता रह गया जहरीला सांप

एक्स पर गाय और कोबरा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गाय कोबरा के साथ ऐसा काम कर रही है, जिसके कोबरा भी सोच में पड़ जाता है कि वह आया किसलिए था।

Image

गाय ने कोबरा सांप को पुचकारा (X)

KEY HIGHLIGHTS
  • गाय ने कोबरा को पुचकारा
  • कोबरा पर लुटाया प्यार
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Cow Snake Viral Video: जानवर कितने प्यारे और मासूम होते हैं, ये प्रमाण अक्सर देखने को मिल जाता है। खासकर गाय की बात की जाए तो गाय एक मां की तरह बच्चों को दुलार करती है और उन पर अपना स्नेह लुटाती है। लेकिन अगर सांपों की बात की जाए तो ये अपने विषैले प्रवृत्ति के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में गाय जब भी सांप को देखती है, वो वहां से भागने का प्रयास करती है। लेकिन एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें आपको इसका बिल्कुल विपरीत देखने को मिलेगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको एक गाय और एक कोबरा सांप नजर आएगा। इसमें गाय जहरीले सांप को दुलार करती नजर आ रही है और उसे पुचकार रही है। इसके बाद जहरीले सांप का भी दिमाग घुम जाता है और वह भूल जाता है कि वह आया किसलिए था। ये वीडियो काफी सुंदर है और देखा जाए तो एक संदेश भी दे रहा है कि प्यार से हर कुछ जीता जा सकता है।

गाय ने कोबरा सांप को पुचकारा

एक्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी लाइक और कमेंट्स भी आ रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि गाय को ऐसे ही मां का दर्जा नहीं दिया है, ये वीडियो इसका प्रमाण है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि सांप का भी चौंक गया होगा। बता दें, इस वीडियो को '@Rainmaker1973' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 3 लाख 35 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है और डेढ हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article