Desi Jugaad: मूवी हॉल में महंगे पॉपकॉर्न से बचने के लिए लड़की ने अपनाया निंजा टेक्निक, जुगाड़ देख आपका माथा हिल जाएगा

इंस्टाग्राम पर जुगाड़ का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की ने थिएटर में पॉपकॉर्न ले जाने का ऐसा जुगाड़ लगाया है, जिसे देख आपका माथा घुम जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • थिएटर में बाहर से ले गई पॉपकॉर्न
  • अनोखा जुगाड़ हर किसी का माथा घुमा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Desi Jugaad Viral Video: इंटरनेट पर जुगाड़ के कई सारे वीडियो आपको देखने को मिल जाएंगे, जिसमें से एक बेहद ही मजेदार वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसे देख आप शॉक्ड हो जाएंगे। काफी लोग लड़की के जुगाड़ को देख अपनी हंसी ही नहीं रोक पा रहे हैं। लोगों का कहना है कि इंडिया इज नॉट फॉर बिगनर्स। यूजर्स इस बार वीडियो काफी लाइक और शेयर कर रहे हैं।

how to go to theatre with popcorn

थिएटर में पॉपकॉर्न में ले जाने के लिए लगाया जुगाड़ (Instagram)

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक महिला पहले तो घर पर पॉपकॉर्न तैयार करती है और फिर उसे जूते के डिब्बे में भरती है और फिर शॉपिंग बैग के नाम पर उसे थिएटर में ले चली जाती है। इसके बाद लड़की और उसकी दोस्त थिएटर में बैठकर आराम से घर के पॉपकॉर्न के मजे लेती है। ऐसे में लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं और कुछ लोग तो उसके दिमाग की काफी तारीफ भी कर रहे हैं।

End of Feed