Desi Jugaad: लड़के ने साइकिल में ही फिट कर दी कुर्सी, यूजर्स बोले - आने-जाने के साथ अब बैठने की भी व्यवस्था

देसी जुगाड़ के कई बार कुछ ऐसे फोटोज सामने आ जाते हैं, जिसे देख दिमाग का दही हो जाता है। हाल ही में शेयर की गई ये वीडियो भी कुछ ऐसी ही है, जिसे जुगाड़ का गजब का नमूना है।

KEY HIGHLIGHTS
  • देसी जुगाड़ की वीडियो
  • साइकिल में फिट की कुर्सी
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Chair Fitting In Bicycle: किस इंसान के पास कितना दिमाग है और वो उसका कितना सही इस्तेमाल करता है, इस बात का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। इसका पता तभी चलता है जब वे कोई खतरनाक दिमाग लगाकर किसी जुगाड़ का परिचय देते हैं। ऐसे कई सारे वीडियो आपको सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाएगा। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही जुगाड़ वाला वीडियो लेकर आए हैं।

desi jugaad viral photo

साइकिल में ही लड़के ने फिट कर दी कुर्सी (Instagram)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़का साइकिल चला रहा है। साइकिल के हैंडल पर आपको एक कुर्सी नजर आएगी, जो उसी में फिट कर दी गई है। लड़का जब साइकिल रोकता है तो साइकिल एकदम खड़ा कर कुर्सी पर बैठ जाता है, जो जुगाड़ का एक बेहतरीन नमूना है। लोगों का कहना है कि लड़के का जुगाड़ देख इंजीनियर्स भी अपना माथा ही पीट रहे होंगे।

End of Feed