वायरल न्यूज़

Jugaad video: कार को बना दिया चाट का ठेला, सड़क पर शान से निकला शख्स, देसी जुगाड़ देख दंग रह गए लोग

Jugaad viral video: अलीगढ़ से कासगंज के बीच एक शख्स ने अपनी पुरानी मारुति 800 को जुगाड़ से चलती-फिरती चाट की दुकान में बदल दिया। इस अनोखे आइडिया का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है और इसे अभी तक लाखों लोगों ने देखा है।

Image

Jugaad video: कार को बना दिया चाट का ठेला: (Photo: Instagram/@official___faridi_up81)

Indian Jugaad video: भारत के लोग कितने जुगाड़ू हैं। इसका अंदाजा आपको आए दिन सोशल मीडिया यूज करने पर दिख ही जाता होगा। हर दिन Jugaad Video से संबंधित कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिसमें लोग हर समस्या का समाधान जुगाड़ू तरीके से निकालते हुए दिखाई देते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों भी एक मजेदार इंस्टाग्राम रील तेजी से वायरल हो रही है। यह वीडियो उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से कासगंज के बीच के रूट का बताया जा रहा है। रील में एक पुरानी मारुति 800 या अल्टो जैसी छोटी कार नजर आती है। शुरुआत में गाड़ी बिल्कुल सामान्य तरीके से सड़क पर चलती दिखाई देती है। सड़क के दोनों ओर पेड़-पौधे और ग्रामीण इलाका दिखता है। बैकग्राउंड में हल्का और मजेदार म्यूजिक बज रहा है, जो वीडियो को और भी मनोरंजक बना देता है। कुछ सेकंड बाद कहानी में ट्विस्ट आता है।

शख्स ने अपनी कार को बना दिया चलता फिरता चाट की दुकान

जब सड़क पर एक कार जा रही होती है। आपको बता दें कि यह कोई साधारण गाड़ी नहीं, बल्कि जुगाड़ से तैयार की गई चलती-फिरती चाट (Chaat Stall on Car) की दुकान है। शख्स ने अपनी पुरानी मारुति कार को इस तरह बदल दिया है कि वह ठेले की तरह इस्तेमाल हो सके। गाड़ी के अंदर और बाहर सामान को बड़े ही क्रिएटिव तरीके से लगाया गया है। पूरा सेटअप देखकर लोग हैरान भी होते हैं और हंस भी पड़ते हैं। वीडियो लगभग 10 से 15 सेकंड का है। सिर्फ गाड़ी की हरकत और उसका अनोखा अंदाज ही सबका ध्यान खींच लेता है।

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल

इस रील को इंस्टाग्राम यूजर @official___faridi_up81 ने शेयर किया है। अब तक इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में लोग भारतीयों के जुगाड़ की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स इसे देसी इनोवेशन का बेहतरीन उदाहरण बता रहे हैं। कुल मिलाकर यह रील सिंपल, हल्की-फुल्की और पूरी तरह रिलेटेबल है, जिसने इंटरनेट पर धूम मचा दी है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article