Desi Jugaad Video: सोशल मीडिया पर देसी जुगाड़ के तरह-तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। इसमें से कुछ वीडियो यूजर्स को खूब पसंद आते हैं। वहीं कई वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का मुहं बन जाता है। आपने देखा होगा कि बैचलर लोग खाना बनाने के लिए तरह-तरह का देसी जुगाड़ लगाते हैं, क्योंकि उनके पास उतने बर्तन नहीं होते हैं। जितने बर्तन की जरूरत होती है। कई बार वह गिलास में ही बेलन से अदरक और लहसुन कूट लेते हैं, तो कई बार कूकर में ही दाल-चावल एक-साथ बना लेते हैं।
पहले नहीं देखा होगा ऐसा जुगाड़ (इंस्टाग्राम)
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो में भी आपको ऐसा ही देखने को मिल जाएगा। वीडियो में आप देख पाएंगे कि बंदे के पास पूरी बेलने के लिए बेलन नहीं होता है। इसके बाद बंदा ऐसा जुगाड़ लगाता है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। वीडियो में आप देख पाएंगे कि बंदा पूरी की छोटी-छोटी लोई बनाता है। अब इन्हें बेलने के लिए वह लोटे जैसा एक बर्तन लाता है। इसके बाद लोटे जैसे इस बर्तन से पूरी बेलता है। दरअसल, वह आटे की लोई को लकड़ी के पटरे पर रखता है और लोटे की मदद से आटे की लोई को दबाता है। देखें वीडियो-
वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक घुमा-घुमाकर लोटे को आटे की लोई पर ऐसे दबाता है कि देखते ही देखते वह पूरी का आकार ले लेती है। इसके बाद युवक पूरी को उठाकर कैमरे में भी दिखाता है। आप इस पूरी को देखकर शायद ही कह पाएंगे कि इसे लोटे से दबा-दबाकर बेला गया है। आप देख पाएंगे कि युवक ने बिल्कुल ऐसी पूरी बेली है, जैसे वह बेलन के इस्तेमाल से बेल पाता। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स बंदे के टैलेंट की सराहना करते नजर आ रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि उन्होंने आज तक ऐसा देसी जुगाड़ वीडियो कभी नहीं देखा है। इस वायरल वीडियो को maximum_manthan नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
