वायरल न्यूज़

Viral Video: शादी के एक दिन पहले ससुराल पहुंचकर दूल्हे ने जो किया, होने वाले दामाद का ऐसा रूप देखते रह गए सास-ससुर

Viral Video: पहले के जमाने में शादी से पहले दूल्हा और दुल्हन का अपने ससुराल जाने की इजाजत नहीं होती थी। लगन लगने के बाद दूल्हा बारात लेकर ही दुल्हन के घर जाता था। हालांकि, अब समय काफी बदल गया है। रील्स और सोशल मीडिया के जमाने में दूल्हा-दुल्हन ऐसे-ऐसे काम करते नजर आते हैं, जिसकी उम्मीद शायद ही किसी को होती है।

Image

दूल्हा-दुल्हन का डांस (इंस्टाग्राम)

Viral Video: भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। इस मौके पर दूल्हा-दुल्हन के तरह-तरह के वीडियो इंटरनेट पर सामने आते रहते हैं। सबसे ज्यादा वही वीडियो देखे और पसंद किए जाते हैं, जो दूल्हा और दुल्हन से जुड़े होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपको भी पहली बार में यकीन नहीं होगा। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दूल्हा शादी के एक दिन पहले ही अपनी ससुराल पहुंच जाता है। इसके बाद अपने ससुराल वालों के सामने ऐसा काम करता है, जिसकी उम्मीद दुल्हन तो क्या उसके घरवालों को भी नहीं रही होगी।

वीडियो देखकर आप भी हार बैठेंगे दिल

बता दें कि पहले शादी से पहले दूल्हा और दुल्हन का अपने ससुराल जाने की इजाजत नहीं होती थी। लगन लगने के बाद दूल्हा बारात लेकर ही दुल्हन के घर जाता था। हालांकि, अब समय काफी बदल गया है। रील्स और सोशल मीडिया के जमाने में दूल्हा-दुल्हन ऐसे-ऐसे काम करते नजर आते हैं, जिसकी उम्मीद शायद ही किसी को होती है। इस वीडियो में भी यही देखने को मिलता है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक दूल्हा शादी के एक दिन पहले अपनी दुल्हन को सरप्राइज देने उसके घर पहुंच जाता है। जैसे ही दुल्हन को यह बात पता चलती है, वह भी अपने घर वालों के साथ बाहर निकल आती है। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख पाएंगे कि अपने ससुराल के बाहर दूल्हा जैसे ही पहुंचता है, वहां पर शानदार तरीके से पटाखे फूटने लगते हैं। इसके बाद दूल्हा अपने ससुराल वालों के सामने रोमांटिक गाने पर डांस करना शुरू कर देता है। पहले तो दुल्हन के घरवालों को यकीन नहीं होता कि यह क्या हो रहा है! हालांकि, इसके बाद दुल्हन भी बाहर आती है और अपने होने वाले दूल्हे के साथ कदम से कदम मिलाकर डांस करने लगती है। आप सुन पाएंगे कि डीजे पर 'तेरे घर आया मैं आया तुझको लेने' गाना बज रहा होता है और दूल्हा-दुल्हन बहुत ही रोमांटिक तरीके से इस गाने पर डांस करते नजर आते हैं। इस दिल छूने वाले वीडियो को इंस्टाग्राम पर beatwithabhishek नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article