Video: किसान ने इंजीनियर्स को भी कर दिया फेल! फसल को जानवरों से बचाने के लिए बनाई जबरदस्त डिवाइस

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 20, 2023, 11:16 AM IST

Desi Jugaad Video: अपनी फसल को जानवरों और पक्षियों से बचाने के लिए एक किसान ने देसी जुगाड़ से एक ऐसी डिवाइस बनाई, जिसे देखकर बड़े-बड़े इंजीनियर्स भी हैरान रह जाएंगे। इस डिवाइस को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स किसान की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • फसल बर्बाद कर देते थे पशु-पक्षी
  • किसान ने बनाई जबरदस्त डिवाइस
  • गलती से नहीं आ सकते पशु-पक्षी

Desi Jugaad Video: ग्रामीण इलाके के लोगों को अच्छे से पता होगा कि जानवर और पक्षी फसलों को कितना बर्बाद करते हैं। इससे बचने के लिए किसान कई तरह की तरकीब अपनाते हैं। आपने देखा होगा कि किसान अपने खेतों में इंसान का स्टैच्यू बनाकर खड़ा कर देते हैं, जिसे देखकर जानवर खेत के अंदर घुसने से डरते हैं। हालांकि, कई बार जानवरों को भी आभास हो जाता है कि यह सिर्फ स्टैच्यू है। इसके बाद वह वापस खेतों में चरने के लिए आ जाते हैं। इससे बचने के लिए एक किसान ने ऐसी डिवाइस बनाई है, जिसके बाद उसके खेत में जानवर या पक्षी आने की हिमाकत नहीं करेंगे।

farmer

देसी जुगाड़ (इंस्टाग्राम)

किसान ने बनाई अनोखी डिवाइस

End of Feed