वायरल न्यूज़

Viral: विकुना के कुश्ती के इस दांव को देख चौंक जाएंगे आप, माउंटेन लायन को सिखाया ऐसे सबक, देखें ये जबरदस्त वीडियो

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 20, 2023, 11:31 AM IST

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे विकुना और माउंटेन लायन का ये मजेदार वीडियो देखने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट जाएंगे। इन दोनों की लड़ाई में आपको कुश्ती का मजेदार दांव भी देखने को मिलेगा। आप भी देखें ये जबरदस्त वीडियो...

Image

विकुना और माउंटेन लायन के कुश्ती का मजेदार वीडियो (Photo Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • विकुना ने लगाया कुश्ती का दांव
  • माउंटेन लायन को ऐसे दी पटखनी
  • वायरल हो रहा कुश्ती का ये मजेदार वीडियो

Vicuna and Mountain Lion Wrestling Viral Video: कब कौन सा वीडियो वायरल (Viral Video) हो जाए, ये कोई नहीं जानता। ये सब यूजर्स पर निर्भर करता है कि उन्हें किस प्रकार के वीडियो या रील्स पसंद आ रहे हैं। हमारे पास तमाम सोशल मीडिया साइट्स हैं, जहां आप इस प्रकार के वीडियो (Social Media Viral Video) देख सकते हैं और उन पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे सकते हैं। इसी क्रम में हम आपके साथ एक ऐसा वीडियो शेयर करने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद यकीनन आपको अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा। ये इतना मजेदार वीडियो (Funny Video) है, जिसे आप बार-बार देखेंगे। तो आइए जानते हैं इस वीडियो के बारे में...

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल (Trending Video) हो रहा है। इस वीडियो में एक विकुना और माउंटेन लायन के संघर्ष की कहानी इस कदर दिखाई गई है, जिसे देखने के बाद आप भी हंसते-हंसते लोटपोट जाएंगे। दरअसल, माउंटेन लायन विकुना का शिकार करने के लिए उसके पीछे जाता है, लेकिन दांव उल्टा पड़ जाता है। वीडियो में आपको माउंटेन लायन और विकुना के बीच कुश्ती होती दिखाई देगी, जिसमें विकुना कुश्ती का दांव लगाकर माउंटेन लायन को पटखनी दे देता है। यह वीडियो इतना फनी है कि आपकी आंखे खुली की खुली रह जाएंगी और हंसी ही नहीं रुकेगी।

विकुना ने लगाया माउंटेन लायन पर कुश्ती का दांव

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Post) पर यूजर्स ने भी कई फनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने कहा कि हार्ड फूड। तो दूसरे ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए विकुना को रियल सर्वाइवर बताया। वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स और लाखों व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो को 'ftr_ing_guerrero' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article