वायरल न्यूज़

Viral Video: सड़क पर चलती बस को देखकर भालू करने लगा मस्ती, यात्रियों ने भी जमकर लिए मजे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 20, 2023, 10:32 AM IST

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सड़क पर चलती बस के साथ भालू मस्ती करता नजर आ रहा है। इस दौरान बस में बैठे यात्री भी भालू के साथ काफी मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो काफी मजेदार है, आप भी देखें ये फनी वीडियो...

Image

सड़क पर चलती बस के साथ मस्ती करता भालू (Photo Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • सड़क पर चलती बस को देख भालू ने की मस्ती
  • बस में घुसने की कर रहा कोशिश
  • वायरल हो रहा ये मजेदार वीडियो

Bear Fun Video Viral: सोशल मीडिया साइट्स का इस्तेमाल इन दिनों वीडियो (Social Media Video) देखने के लिए ज्यादातर यूज किया जाता है। इसका कारण भी है कि इन वीडियोज में कुछ ऐसे वीडियो (Viral Video) नजर आ जाते हैं, जिन्हें न चाहते हुए हम बार-बार स्क्रॉल कर के देखते हैं। इन सभी वीडियो (Funny Video) को देखने में काफी मजा भी आता है। कुछ ऐसा ही एक वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आपको मजा भी आएगा और आप जी भर कर हंस भी पाएंगे।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Social Media Viral Video) जमकर वायरल हो रहा है। यात्रियों द्वारा शूट किए गए इस वीडियो में आपको सड़क पर चलती बस दिखाई देगी, जिसे भालू रोकने की कोशिश करता है और यात्रियों के साथ मस्ती करता है। बस में बैठे यात्री भी भालू के साथ काफी एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो (Trending Video) में भालू बस को रोकते नजर आ रहे हैं और उसमें बैठने की कोशिश कर रहे हैं। ये वीडियो इतना आनंदित करने वाला है कि इसे देखने के बाद आप भी इसे बार-बार देखने की इच्छा जाहिर करेंगे।

भालू का मस्ती करता हुआ वीडियो वायरल

वीडियो में दिखाए गए दृश्य आपको काफी पसंद आने वाले है। जानवरों और इंसानों के बीच का ये मस्ती वाला इंस्टाग्राम पर खूब वायरल (Instagram Viral Video) हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स ने भी काफी मजेदार प्रतिक्रियाएं दी है। वीडियो पर अब तक लाखों लाइक्स और करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, इसे हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो को 'praveensaba96' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article