Desi Jugaad Viral Video: इन दिनों गर्मी ने बवाल मचा रखा है। हर तरफ बढ़ते तापमान से लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। ऐसे में कुछ लोगों ने गर्मी से बचने के लिए कूलर और एसी लगवाया तो कुछ ने देसी जुगाड़ ही लगा लिया। ऐसा ही एक वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो इतना कमाल का है कि इसे देखते ही आपकी हंसी छूट जाएगी। वीडियो में लड़के ने गर्मी से बचने के लिए ड्रम को ही जैकेट बना लिया है।
शख्स ने जुगाड़ से ड्रम को ही बना लिया जैकेट (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इसमें शख्स ने गर्मी से बचने के लिए पानी वाले ड्रम को इस कदर काटता है, जिसे वो पहन सके। इसके बाद वो बाइक पर बैठने के बाद उसे जैकेट की तरह पहनता है। फिर उसमें पानी डाल लेता है। ताकि शख्स को धूप से राहत मिल सके। ऐसे में उसका ये जुगाड़ लोगों को काफी पसंद आ रहा है और लोग उसकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
शख्स ने जुगाड़ से ड्रम को ही बना लिया जैकेट
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि भाई के दिमाग के लिए एक सैल्यूट तो बनता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इसको तो साइंटिस्ट होना चाहिए। बता दें, इस वीडियो को 'nitesh_comedian' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस पर अब तक 7.45 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
