वायरल न्यूज़

Optical Illusion: फूलों के बीच छिपकर बैठा है एक भौंरा, नजरों के बादशाह भी ढूंढने में हुए फेल, क्या आपमें है दम

Optical Illusion Eye Test: फूलों के बीच में एक भौंरा बैठा हुआ है और फूलों का रसपान कर रहा है। आपको इसी भौंरे को ढूंढकर ​​​​​निकालना है और पहेली को सुलझाना है। अगर आपको लग रहा होगा कि यह काम आसान है तो बता दें कि 99 परसेंट लोग इस भौंरे को ढूंढने में सफल नहीं हो पाए।

Image

ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की जबरदस्त तस्वीर
  • 99 परसेंट लोग नहीं हल कर पाए चैलेंज
  • फूलों का रसपान कर रहा है एक भौंरा

Optical Illusion Eye Test: इस धरती पर बहुत सारे नजरों के सूरमा हैं। कुछ लोगों को इतनी दूर की चीज नजर आ जाती है, जो बाकी लोगों के लिए नॉर्मल आंखों से देखना पॉसिबल नहीं होता है। इस धरती पर सबसे तेज नजर बाज की मानी जाती है। वहीं कुछ लोग चील की नजर को भी तेज मानते हैं। माना जाता है कि बाज 8 किलोमीटर ऊपर आसमान में उड़ते हुए भी धरती पर अपने शिकार को देख लेता है। हालांकि, कुछ लोग नजर के कमजोर होते हैं और उन्हें अपने सामने रखी हुई चीज नजर नहीं आती।

तस्वीर से ढूंढ निकालना है एक प्यारा सा भौंरा

कई लोग तो ऐसे होते हैं, जिनकी नजर भले ही कमजोर हो लेकिन उनकी बुद्धि बड़ी तेज होती है। ऐसे लोग अपने शार्प मांइंड से कठिन से कठिन काम सेकंडों में ही निपटा देते हैं। ये लोग कठिन सी कठिन पहेली को भी सुलझाने का माद्दा रखते हैं। आज हम आपके लिए ऐसी ही एक पहेली लेकर आए हैं। यह पहेली किसी के लिए भी सुलझाना इतना आसान नहीं है। दरअसल, यह पहेली आपकी नजरों का टेस्ट तो लेगी ही। इसके साथ ही आपकी बुद्धि का भी परीक्षण करेगी।

पहेली सुलझाने के लिए मिलेगा 6 सेकंड का समय

बता दें कि यह पहेली एक ऑप्टिकल इल्यूजन पहेली है। ऑप्टिकल इल्यूजन ऐसी पहेली होती है, जिसे सुलझाना हर किसी के बस में नहीं होता है। कम ही लोग होते हैं, जो इन पहेलियों को आसानी से सुलझाकर जीनियस लोगों की कतार में शामिल हो जाते हैं। हम जो ऑप्टिकल इल्यूजन पहेली लेकर आए हैं, उसमें आपको एक तस्वीर नजर आ रही होगी। इस तस्वीर में ढेर सारे फूल भी दिखाई दे रहे होंगे। बता दें कि इन फूलों के बीच में एक भौंरा बैठा हुआ है और फूलों का रसपान कर रहा है। आपको इसी भौंरे को ढूंढकर निकालना है और पहेली को सुलझाना है। अगर आपको लग रहा होगा कि यह काम आसान है तो बता दें कि 99 परसेंट लोग इस भौंरे को ढूंढने में सफल नहीं हो पाए।

Optical Illusion Result

हरे घेरे में नजर आएगा भौंरा

दरअसल, इस भौंरे को ढूंढने के लिए आपको मात्र 6 सेकंंड का समय मिलेगा। अगर आप 6 सेकंड में भौंरे को ढूंढ निकाले तो सुपर जीनियस कहलाएंगे। अगर आपको भौंरा नहीं मिला तो हमने जो तस्वीर डाली है, उसमें हरे घेरे में आपको भौंरा नजर आ जाएगा।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article