Pool Party In Car Viral Video: गर्मी का सीजन आते ही लोग ठंडक पाने के लिए नए-नए तरीके अपनाते हैं। कुछ लोग तो ऐसा जुगाड़ अपनाते हैं, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। एक ऐसा ही वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसका जुगाड़ देख आप अपना माथा पीटने लगेंगे। इस वीडियो (Viral Video) में कुछ दोस्तों ने मिलकर ऐसी कलाकारी की है, जिसे देखकर खूब हंसी आने वाली है।
कार को ही बना दिया स्विमिंग पूल (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें - Viral Video: परिवार में चल रही थी पार्टी, तभी हिंदी गाना गाने लगे अफ्रीकी, सुनकर दंग रह जाएंगे
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में तीन दोस्त दिख रहे हैं, जिन्होंने गर्मी से बचने के लिए कार में जुगाड़ लगा दिया। दरअसल, तीनों दोस्तों ने मिलकर कार को ही स्विमिंग पूल में तब्दील कर दिया और उसी में बैठकर कोल्ड ड्रिंक का आनंद लेने लगे। ऐसे में उनका ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोग भी उनके इस देसा जुगाड़ की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
कार को ही बना दिया स्विमिंग पूल
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि जुगाड़ हो तो ऐसा। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इनके जुगाड़ के आगे सारा जुगाड़ फेल है। बता दें, इस वीडियो को 'naughtyworld' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 60 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
