Desi Bhabhi Dance Video: सोशल नेटवर्किंग साइट पर डांस के कई सारे वीडियो हर रोज शेयर किए जाते हैं लेकिन इसमें से कुछ ही ऐसे होते हैं, जो लोगों को पसंद आते हैं और वायरल हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ इस वीडियो के साथ भी है, जिसमें एक महिला गर्दा डांस करती नजर आ रही है। महिला का डांस देख लोगों का कहना है कि इतना धांसू डांस आजतक नहीं देखा।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में डांस कर रही भाभी ने पिंक कलर की साड़ी पहन रखी है, जिसमें वह बेहद ही प्यारी नजर आ रही है इस दौरान भाभी ने भोजपुरी गाने पर कमाल का डांस किया है। लोगों का कहना है कि भाभी ने 'हवा साए साए' पर गर्दा मचा दिया। इस पर लोगों के काफी रिएक्शन भी आ रहे हैं। आलम ये है कि लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं।
देसी भाभी ने किया धांसू डांस
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में यूजर्स की काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि दिल गदगद करने वाला डांस है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि भाभी ने गजब का डांस किया है। बता दें, इस वीडियो को 'iamjyotikapaswan' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 19 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। तो बताइए आपको ये वीडियो कैसी लगी?
