Desi Bhabhi Dance Video: इंटरनेट पर अक्सर डांस के कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ तो इतने बिंदास वाले होते हैं कि देखकर मजा ही आ जाता है। ऐसा ही एक वीडियो आज हम आपके लेकर आए हैं, जो इतना कमाल का है कि इसे देखने के बाद आपकी नजर ही नहीं हटेगी। आलम ये है कि लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं।
देसी भाभियों का डीजे फ्लोर पर जलवा (X)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में पांच भाभी लोग मिलकर डांस कर रही हैं। इस दौरान सभी ने डीजे फ्लोर पर 'राणा जी माफ करना' गाने पर अपना जलवा बिखेरा है, जिसे देखकर आप भी उनके फैन हो जाएंगे। इन सभी महिलाओं के मूव्स और अंदाज देख सभी इनकी तारीफ कर रहे हैं। लोगों को इनका वीडियो काफी पसंद आ रहा है और लोग जमकर इनकी तारीफ कर रहे हैं।
देसी भाभियों का डीजे फ्लोर पर जलवा
एक्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि पूरा डीजे फ्लोर ही हिला दिया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि बेहद लाजवाब डांस है। बता दें, इस वीडियो को '@VidhyakInd' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 5.86 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं।
