वायरल न्यूज़

Viral Video: 'आज की रात' गाने पर लड़के ने किया ऐसा हाहाकारी डांस, यूजर्स बोले - ये तो लड़कों का तमन्ना भाटिया निकला

इंस्टाग्राम पर 'आज की रात' गाने पर एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़के ने हाहाकारी डांस किया है। इस हाहाकारी डांस को देखकर आपको तमन्ना भाटिया की याद आ जाएगी।

Image

तमन्ना भाटिया के गाने पर लड़के का हाहाकारी डांस (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़के ने किया हाहाकारी डांस
  • डांस देख रह जाएंगे दंग
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Dance On Tamannaah Bhatia Song: हाल ही में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की एक फिल्म आई, जिसका नाम स्त्री-2 है, जो काफी चर्चा में भी रही और फिल्म ने काफी अच्छा कलेक्शन भी किया। इस फिल्म का आइटम सॉन्ग 'आज की रात' काफी चर्चा में रहा। अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने इस गाने पर अपनी अदाओं और डांस मूव्स से एक अलग ही जान डाल दी।

सोशल मीडिया पर इस गाने पर काफी लोग रील्स बनाते हुए भी दिखें। ऐसे में कुछ लोगों के रील्स देख आपको भी हैरानी हुई होगी। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही हाहाकारी वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद तमन्ना भाटिया भी सोच में पड़ जाएंगी। इस वीडियो में एक लड़का डांस कर रहा है, जिसे मूव्स हूबहू तमन्ना के जैसे हैं। ऐसे में लोगों का कहना है कि ये तो लड़कों का तमन्ना भाटिया निकला।

तमन्ना भाटिया के गाने पर लड़के का हाहाकारी डांस

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिली है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि क्या गजब का डांस कर रहा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इसका डांस देख तमन्ना भी शरमा जाएंगी। बता दें, इस वीडियो को 'umesh_fun_maker' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 99 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं और काफी बार इसे शेयर भी किया जा चुका है।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article