Desi Bhabhi Cylender Dance: इंटरनेट पर डांस का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक भाभी अपने डांस का जलवा दिखा रही हैं। उनका डांस देखने के बाद आपके पैरों के नीचे से जमीन खिंसक जाएगी। लोगों का कहना है कि भाभी इतना खतरनाक और जोखिम भरा डांस आखिर कैसे कर सकती हैं। उनका डांस देख पूरा सोशल मीडिया हिल गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में नजर आ रही भाभी अपने सिर पर सिलेंडर लिए डांस कर रही हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि उनके सिर पर एक नहीं बल्कि दो सिलेंडर और एक पीतल का भारी बर्तन भी है, जो कुल मिलाकर कम से कम 50-70 किलो तो होगा ही। ऐसे में इतना भारी सामान सिर पर रखकर डांस करना काबिल-ए-तारीफ है। लोग जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।
सिर पर सिलेंडर रख भाभी ने किया कमाल का डांस
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि भाभी ने गजब का बैलेंस बनाया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इतना भारी सामान उठाकर डांस करना मजाक नहीं है। बता दें, इस वीडियो को '_neetu_5650' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 4 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।
