वायरल न्यूज़

Dance Video: लॉर्ड बॉबी के गाने पर भाभी ने किया कमाल का बेली डांस, हॉट अंदाज देख आपको भी नशा हो जाएगा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jan 7, 2024, 05:19 PM IST

इंस्टाग्राम पर देसी भाभी का एक बड़ा ही प्यारा और दिल जीत लेने वाला डांस वीडियो वायरल हो रहा है। इस डांस वीडियो में भाभी एनिमल फिल्म के बॉबी देओले के एंट्री सॉन्ग पर डांस करती नजर आ रही हैं।

Image

जमाल कुडू गाने पर देसी भाभी ने किया बेली डांस (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • बॉबी देओले एंट्री सॉन्ग पर भाभी का डांस
  • बेली डांस कर लचकाई कातिल कमरिया
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Desi Bhabhi Belly Dance Video: सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर डांस के हर रोज हजारों वीडियो शेयर किए जाते हैं लेकिन इन वीडियोज में से कुछ इतने अच्छे होते हैं कि लोग इन्हें काफी लाइक और शेयर करते हैं, जिसके चलते ये वीडियो वायरल हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो (Viral Video) इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक देसी भाभी एनिमल मूवी में बॉबी देओले के एंट्री सॉन्ग पर गजब का डांस करती नजर आ रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में देसी भाभी लॉर्ड बॉबी की तरह सिर पर ग्लास रखकर डांस करती नजर आ रही हैं, जिसे देखने के बाद आप उन्हें लेडी लॉर्ड बॉबी भी कह सकते हैं। इस वीडियो में भाभी बेली डांस करती नजर आ रही हैं, जो बेहद ही कमाल का है और आपका ध्यान आकर्षित करने के लिए पर्याप्त है। आलम ये है कि यूजर्स इस वीडियो को खूब ज्यादा शेयर भी कर रहे हैं और कमेंट्स भी।

जमाल कुडू गाने पर देसी भाभी ने किया बेली डांस

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि लगता है ये गाना सिर्फ और सिर्फ इन्हीं के लिए बना है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि भाभी का बेली डांस तो गदर मचा रहा है। इस वीडियो को अब तक 72 हजार से अधिक बार लाइक किया जा चुका है। वहीं, इस वीडियो को काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'slayywith_heer' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article