Delhi Metro की बदली तस्‍वीर ! अब इस Video ने जीत लिया यूजर्स का दिल, देखकर आप भी देंगे 'शाबाशी'

Delhi Metro Viral Video : इस वीडियो में एक दोस्‍तों का एक ग्रुप मेट्रो में सफर करते हुए नजर आ रहा है। इस दौरान एक लड़का जब गिटार बजाता है उसके सामने बैठा लड़का मशहूर गायक नुसरत फतेह अली खान का गाना गाने लगता है।

Delhi Metro Viral Video : दिल्‍ली मेट्रो के कई ऐसे वीडियो कुछ महीनों में सामने आए जिनकी सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना की गई। इन वीडियो में कोई पेशाब करते दिखा, कोई मास्‍टरबेट करते दिखा, कोई हेयर स्‍ट्रेट करते दिखा, कोई बहस करते दिखा तो वहीं कोई लिप‍लॉक करते दिखा। मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि दिल्‍ली मेट्रो प्रबंधन को कार्रवाई की चेतावनी देनी पड़ी। हालांकि अब दिल्‍ली की मेट्रो काफी हद तक सुधरती दिख रही है। हाल ही में ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने यूजर्स को वाहवाही देने पर मजबूर कर दिया है।

Delhi Metro, Delhi Metro Viral Video, Delhi Metro Video

मेट्रो में गाना गाते हुए लड़का। (फोटो क्रेडिट - वीडियो ग्रैब)

क्‍या है वीडियो में

इस वीडियो में एक दोस्‍तों का एक ग्रुप मेट्रो में सफर करते हुए नजर आ रहा है। इस दौरान एक लड़का जब गिटार बजाता है उसके सामने बैठा लड़का मशहूर गायक नुसरत फतेह अली खान का गाना गाने लगता है। जैसे ही वो 'सांसों की माला पे...' गाना शुरू करता है वैसे ही वहां मौजूद लोगों की नजर उसी लड़के पर टिक जाती है। लड़के की आवाज में ऐसा जादू होता है कि सभी यात्रियों को वो अपनी ओर आकर्षित कर लेता है। ये वीडियो इंस्टाग्राम पर @sachkadwahai नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब कई लोगों ने देखा है और बराबर शेयर किया जा रहा है।

End of Feed