वायरल न्यूज़

अजब: भारत में नहीं है दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर, ऐसे देश में जहां न के बराबर रहते हैं हिन्दू

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jul 31, 2023, 08:22 PM IST

World Biggest Hindu Mandir: भारत से 4800 किलोमीटर दूर एक देश में दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर है। दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर 402 एकड़ में फैला है। इस मंदिर के ईष्ट देव भगवान विष्णु हैं।

Image

अंकोरवाट मंदिर (ट्विटर)

World Biggest Hindu Mandir: दुनिया में सबसे ज्यादा हिंदू भारत में रहते हैं। भारत में ही हिन्दू धर्म की शुरुआत हुई थी। अगर आपसे पूछा जाय कि दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर कहां है? तो हो सकता है कि आपका जवाब भारत हो। जबकि इसका जवाब हैरान करने वाला है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर और हिंदुओं का सबसे बड़ा धार्मिक पूजा स्थल भारत में नहीं बल्कि एक ऐसे देश में है, जहां ना के बराबर हिंंदू रहते हैं।

कंबोडिया में है दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर

भारत से 4800 किलोमीटर दूर एक देश है कंबोडिया, जहां दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर है। आपको जानकर हैरानी होगी कि कंबोडिया के फ्लैग का चिन्ह में भी हिन्दू मंदिर है। कंबोडिया स्थित दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर 402 एकड़ में फैला है। यह कंबोडिया के सिमरिप शहर के अंकोर में है। यह मंदिर मीकांग नदी के किनारे बसा हुआ है। बता दें कि कंबोडिया का पुराना नाम कंबोज था। जबकि सिमपिर शहर का पुराना नाम यशोधपुर था।

भगवान विष्णु को समर्पित है अंकोरवाट मंदिर

पहले कंबोडिया एक हिन्दू देश था, जबकि अब कंबोडिया में बौद्ध धर्म को मानने वालों की संख्या सबसे अधिक है। सम्राट सूर्यवर्मन द्वितीय ने अंकोरवाट मंदिर का निर्माण करवाया था। इस मंदिर को 12वीं सदी में बनाया गया था। इस मंदिर के ईष्ट देव भगवान विष्णु हैं। मंदिर बहुत ही भव्य और विशाल है। इस देश में कुल 27 राजाओं ने शासल निकाय है। सूर्यवर्मन से पहले के शासको ने यहां बड़े-बड़े शिव मंदिर का निर्माण करवाया था। जबकि सूर्यवर्मन द्वारा निर्मित अंकोरवाट मंदिर के चित्र को कम्बोडिया के राष्ट्रीय ध्वज में छापा गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article