Delhi Metro Video Viral: दिल्ली मेट्रो से रोजाना तकरीबन लाखों लोग एक दिन में यात्रा करते हैं। राजधानी दिल्ली और NCR क्षेत्र में मेट्रो को यातायात का सबसे सुविधाजनक साधन माना जाता है। हालांकि अब दिल्ली मेट्रो यात्रियों के डांस और रील्स बनाने की एक्टिविटी की वजह से भी सुर्खियों में रहने लगी है। कभी यात्रा करते समय कोई कपल किस करते हुए पकड़ा जाता है तो कभी कोई हस्तमैथुन या डांस करते हुए। इस बार भी मेट्रो में एक लड़की का ट्वर्किंग (एक प्रकार का डांस) करते हुए एक डांस वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए हैं।
अश्लील डांस देख यात्री भी अवाक
वीडियो में लड़की को यात्रियों के सामने ट्वर्किंग, बेली डांसिंग और कामुक डांस मूव्स करते हुए दिखाया गया है। एक क्लिप में वह मेट्रो के फर्श पर घुटनों के बल बैठी भी नजर आ रही है। वीडियो में दिख रही लड़की की पहचान इंस्टाग्राम यूजर @manishadancer के रूप में की गई है। ये वीडियो इसी हैंडल से शेयर भी किया गया है। बहरहाल, अब तक दिल्ली मेट्रो ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है यद्यपि DMRC ने इंन्फ्लुएसर लोगों से ऐसी हरकतें न करने की अपील भी की थी।
भड़के यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। कई यूजर्स ने वीडियो को 'अश्लील' बताया और फूहड़ डांस करने वालों पर भड़ास निकाली। उन्होंने अधिकारियों से इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी अपील की। एक यूजर ने लिखा, 'मुझे लगता है कि @OfficialDMRC के निर्देश काम नहीं कर रहे हैं। क्या हम वीडियो में दिखाए गए व्यक्ति पर प्रति घटना ₹ 10,000 का जुर्माना लगा सकते हैं? इससे यह बकवास बंद हो जाएगी।' दूसरे ने कहा कि 'क्या इसे रोकने का कोई कानूनी तरीका नहीं है? यात्रियों को इन चीजों से बहुत अजीब लगता है।' तीसरे यूजर ने कहा कि, 'ऐसे लोगों की पहचान करना शुरू करें और सार्वजनिक उपद्रव और व्यक्तिगत लाभ/व्यावसायिक उपयोग के लिए संपत्ति का उपयोग करने के लिए उनसे मोटी रकम वसूलें।' एक अन्य यूजर ने कहा कि, 'रील बनाने के बारे में mtero.premises में सख्त दिशा निर्देश हैं। @OfficialDMRC को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, लोग परिवार और बच्चों के साथ मेट्रो में यात्रा करते हैं। यह जगह इस तरह के अश्लील नृत्य के लिए नहीं है।'
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
