Delhi Metro Kalesh: दिल्ली मेट्रो में मचा फिर घमासान, सीट को लेकर लड़ती नजर आई दो महिलाएं, देखें वीडियो..

लगता है दिल्ली मेट्रो में कलेश होना बंद नहीं होने वाला है। इस बार फिर से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दो महिलाएं सीट को लेकर आपस में लड़ाई करती नजर आ रही हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली मेट्रो में कलेश
  • सीट को लेकर दो महिलाओं में झड़प
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Delhi Metro Kalesh Video: दिल्ली मेट्रो सफर करने वाली ट्रेन नहीं बल्कि कलेश का अड्डा बन चुका है। यहां यात्रा करते समय कब क्या दिख जाए और कब क्या सुनने को मिल जाए, इसके बारे में कुछ भी कहा नहीं जा सकता। बीते कई महीनों से यहां के कई सारे वीडियो वायरल (Viral Video) हुए हैं, जिसमें कुछ लोग आपस में लड़ाई करते दिखाई दिए तो कुछ ने शर्म-हया बेचकर इसे अपना बेडरूम ही बना लिया। अब तो लिप-लॉक देखना यहां आम हो गया है।

Delhi Metro Kalesh Video

दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर बवाल (फोटो साभार - एक्स)

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो (Social Media Viral Video) में दो महिलाएं आपस में लड़ती हुई नजर आ रही हैं। पूरा वीडियो देखने के बाद मालूम चला कि ये दोनों सीट को लेकर झगड़ रही हैं। अब दोनों का विवाद देखकर मानिए ऐसा लगता है कि जैसे दिल्ली मेट्रो कोई सफर वाली जगह नहीं बल्कि झगड़ा और कलेश का अड्डा है। वीडियो देखने के बाद आप अपना माथा पकड़ लेंगे। देखिए दिल्ली मेट्रो का कलेश वाला वीडियो..

End of Feed