वायरल न्यूज़

Delhi Metro Video: झगड़े में आंटी ने बोली ऐसी लाइन, सुनते ही चुप हो गया पढ़ा-लिखा साहब

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 4, 2023, 04:46 PM IST

Delhi Metro Ka Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि दिल्ली मेट्रो में एक आंटी अभद्र भाषा बोलने पर एक शख्स पर भड़क गईं। फिर आंटी ने ऐसा कुछ कहा कि शख्स दोबारा कुछ ना बोल पाया।

Image

मेट्रो में झगड़े का ये नया वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। (फोटो सोर्स- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुआ दिल्ली मेट्रो में झगड़े का नया वीडियो
  • एक लाइन बोलकर आंटी ने चुप कर दिया शख्स
  • हजारों लोगों ने देखा वीडियो

Delhi Metro Ka Video: सोशल मीडिया की दुनिया में दिल्ली मेट्रो में लड़ाई-झगड़े से जुड़े वीडियो भरे पड़े हैं। यहां तकरीबन हर रोज ऐसे वीडियो अपलोड किए जाते हैं, जिसमें यात्री किसी ना किसी बात पर आपस में झगड़ पड़ते हैं। कई बार मारपीट तक नौबत आ पहुंचती है। अभी मेट्रो में झगड़े से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो एक आंटी से जुड़ा है, जिनकी किसी बात पर पढ़े-लिखे साहब से बहस हो गई। मगर इसके बाद उन्होंने शख्स की ऐसी क्लास गई कि बेचारा दोबारा कुछ नहीं बोल पाया।

मेट्रो कोच में भड़क गईं आंटी

सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि मेट्रो का कोच यात्रियों से खचाखच भरा पड़ा है। ठीक से खड़े होने तक की जगह नहीं है। मगर इसी बीच नजर एक आंटी पर आकर ठहर जाती है। दरअसल आंटी दरवाजे के किनारे पर हैंडल पर पकड़कर खड़ी थीं कि तभी एक शख्स उनके करीब पहुंचा। मालूम होता है कि शख्स जबरन बीच में घुस गया और हैंडल पकड़ने की कोशिश करने लगा। मगर इससे आंटी खासी भड़क गईं। उन्होंने शख्स की क्लास लगाने की शुरू कर दी। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आया बार-बार देखेंगे।

फिर दोनों झगड़ पड़े

दरअसल आंटी के भड़कते ही शख्स भी तैश में आ गया। दोनों आपस में बुरी तरह झगड़ पड़े। अब आंटी उससे तू-तड़ाक में बात करती हैं तो शख्स भी उसी अंदाज में जवाब देता है। मगर शख्स की इस भाषा पर आंटी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने फिर उसे ऐसी बात कह दी कि पढ़ा-लिखा साहब उसके बाद एक शब्द मुंह से निकाल पाया। दरअसल शख्स की अभद्र भाषा सुनकर आंटी ने उसे पढ़ा-लिखा गंवार बता दिया।

फिर कुछ नहीं बोल पाया पढ़ा-लिखा साहब

फ्रेम में देखेंगे कि आंटी उससे फटकार लगाते हुए कहती हैं कि वो खुद पढ़ी-लिखी नहीं है। मगर शिक्षित होने के बाद भी शख्स कैसी भाषा में बात कर रहा है। अब आंटी के मुंह से ये लाइन निकलने के बाद तो शख्स को मानो सांप सूंघ गया। उसने दोबारा आंटी की किसी बात का जवाब नहीं दिया।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

पढ़े-लिखे साहब की बोलती बंद करते हुए आंटी का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर gharkekaleshh नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article