Delhi Metro Ka Video: दिल्ली मेट्रो यात्रियों की सुविधाओं से ज्यादा लड़ाई-झगड़ों की वजह से सु्र्खियों अधिक रहती है। सोशल मीडिया में आए दिन ऐसे वीडियो नजर आते हैं, जहां मेट्रो कोच में यात्री बुरी तरह लड़ते हुए नजर आते हैं। कई बार ऐसे अश्लील नजारे दिखाई पड़ते हैं कि दिमाग घूम जाता है। मगर अभी एक ऐसे लड़के से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया में छाया है, जो मेट्रो कोच में आउट ऑफ कंट्रोल हो गया। एक पल के लिए यात्री भी उसकी हरकत देखकर डर गए। हालांकि बाद में फिर किसी की हंसी भी नहीं रुकी। लड़के से जुड़ा ये वीडियो अभी एक करोड़ व्यूज बटोर चुका है। लाखों यूजर्स ने वीडियो को लाइक किया है।
दिल्ली मेट्रो में आउट ऑफ कंट्रोल हो गया लड़का। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)
ऑउट ऑफ कंट्रोल हुआ लड़का
सामने आए वीडियो में देखेंगे कि लड़का मेट्रो कोच में आराम से यात्रा कर रहा है। फ्रेम में सबकुछ सामान्य नजर आता है। मगर एकाएक लड़का हवा में उछल गया। उसकी ये हरकत देखकर अन्य यात्री तक डर गए। मगर फ्रेम में फिर जो कुछ दिखाई दिया हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। दरअसल लड़का कुछ और नहीं बल्किल डांस कर रहा है। वो भी ऐसा डांस जिसमें बंदा आउट ऑफ कंट्रोल हो गया। लड़का फिर ऐसे-ऐसे स्टेप दिखाता है कि सोच-सोचकर हंसी आएगी।
यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो
डराने वाला डांस करते हुए लड़के का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर mr_hobbit_ नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।
