वायरल न्यूज़

मंत्री ने शेयर किया क्लास का वीडियो, टीचर की पढ़ाई का स्टाइल देखकर फैन हो जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 20, 2023, 12:21 PM IST

Viral Video Today: बीजेपी नेता तेमजेन इम्ना अलॉन्ग ने एक क्लास का वीडियो शेयर किया है। इसमें टीचर का पढ़ाने का स्टाइल देखकर कोई भी फैन हो जाएगा।

Image

भाजपा सरकार में मंत्री ने शेयर किया क्लास का वीडियो। (फोटो- स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • भाजपा नेता ने शेयर किया क्लास का वीडियो
  • टीचर का स्टाइल देखकर फैन हुआ इंटरनेट
  • नेटिजन्स बोले हर स्कूल में हो ऐसी टीचर

Viral Video Today: नागालैंड के मंत्री और बीजेपी नेता तेमजेन इम्ना अलॉन्ग (Temjen Imna Along) सोशल मीडिया में खूब एक्टिव रहते हैं। आए दिन उनके पोस्ट नेटिजन्स के बीच चर्चा के विषय बन जाते हैं। कई बार तो वो खुद से जुड़ी पोस्ट शेयर कर ही लोगों को गुदगुदाते हैं। मगर अबकी बार उन्होंने ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। दरअसल उन्होंने अबकी बार एक क्लास टीचर से जुड़ा वीडियो शेयर किया है। इसमें उनके पढ़ाने का स्टाइल देखने लायक होगा।

क्लास टीचर का यूनिक स्टाइल

भाजपा नेता द्वारा शेयर किए इस वीडियो में देखेंगे कि क्लास में दर्जनभर से ज्यादा छात्र हैं। इसमें सभी छात्रों के पास अलग-अलग तरह की सब्जी है। 1:12 मिनट के वीडियो में आगे देखेंगे कि टीचर एक-एक कर सभी छात्रों के करीब पहुंती हैं और उनके सब्जी का अंग्रेजी नाम बताने के लिए कहती हैं। टीचर की पढ़ाई का गजब तरीका देखकर इंटरनेट भी उनका फैन हो गया। पढ़ाई का ऐसा तरीका छात्रों को भी खासा पसंद आया है। हर एक छात्र अपने पास रखी सब्जी का सही-सही अंग्रेजी नाम बताता है।

यहां देखिए वीडियो

अनोखे स्टाइल में छात्रों को पढ़ाते हुए टीचर का ये वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है। भाजपा नेता ने इस वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा कि हर स्कूल में ऐसी शिक्षा व्यवस्था होनी चाहिए और हर शिक्षक ऐसा। वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article