वायरल न्यूज़

जॉब छोड़ने को मजबूर हुई महिला, फिर बॉस से लिया ऐसा बदला सोच भी नहीं सकते

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 20, 2023, 08:33 AM IST

सोशल मीडिया में एक हैरान करने वाला मामला चर्चा में बना हुआ है। इसमें मजबूरी में जॉब छोड़ने वाली एक महिला ने बॉस से ऐसा बदला लिया कि जिंदगीभर नहीं भूल पाएगा।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक रूप से किया गया है। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • जॉब छोड़ने को मजबूरी हुई महिला
  • फिर बॉस से लिया ऐसा बदला
  • सोशल मीडिया में छा गया मामला

दुनियाभर में नौकरीपेशा लोगों की तादाद लाखों करोड़ों में हैं। इनमें बड़ी तादाद ऐसे लोगों की है जो अपनी नौकरी से खुश हैं। जबकि ऐसे लोग भी अच्छी खासी संख्या में है जो अपने काम से खुश नहीं है। ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्हें पसंद की नौकरी नहीं मिल पाई। फिर जहां नौकरी मिली वहां सुकून नहीं मिला। अभी एक ऐसी ही नौकरीपेशा महिला से जुड़ा गजब का मामला सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। महिला कंपनी में अपने बॉस से इतनी बुरी तरह परेशान हुई कि उसने नौकरी ही छोड़ने का फैसला कर लिया। महिला ने बकायदा नौकरी छोड़ भी दी। मगर इसके बाद उसने बॉस से ऐसा बदला किया कि बेचारा जिंदगीभर नहीं भूल पाएगा।

महिला ने बताई नौकरी छोड़ने की वजह

सोशल मीडिया में किए गए दावे के मुताबिक महिला ने नौकरी छोड़ने के बाद कंपनी के सभी कर्मचारियों का पासवर्ड भी बदल लिया। महिला के इस कारनामे से बॉस और कंपनी के कर्मचारियों को कितनी मुश्किल हुई होगी, इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। महिला ने नौकरी छोड़ने की वजह भी बताई है। उसने बताया कि कंपनी ने उसके साथ बहुत बुरा व्यवहार किया। इसमें उसकी टीम भी शामिल थी। महिला ने कहा कि वो टीम में अकेली महिला थी। ये भी इसकी वजह हो सकती है। मगर इसपर वो विकटिम कार्ड नहीं खेलेगी।

छोड़ दी नौकरी

इंस्टाग्राम पर Reddit ने महिला की पोस्ट को साझा किया गया है। इसमें महिला ने बताया कि उसे नौकरी बहुत जरुरत थी। मगर एक शाम उसने नौकरी छोड़ने का मन बनाया और इसे फैसले पर अमल भी किया। महिला ने बताया कि नौकरी छोड़ने के बाद उसे ऑफिस व्हाट्सएप पर काफी कॉल आए, मगर उसने जवाब नहीं दिया।

महिला ने बॉस से लिया बदला

महिला ने आगे बताया कि करीब एक सप्ताह बाद उसे पता चला कि कंपनी ने अभी भी उसका अकाउंट बंद नहीं किया है। वो अकाउंट एक्सेस कर सकती है। फिर क्या था, यहीं से उसके दिमाग में बॉस से बदला लेने का आइडिया आया। चौंक जाएंगे कि महिला ने कंपनी के सभी कर्मचारियों के पासवर्ड चेंज कर दिए ताकि सिस्टम एक्सेस ना कर पाए। महिला के कारनामे के बाद कर्मचारियों को कितने परेशानी हुई होगी इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article