सोशल मीडिया (Social Media) पर कई बार ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक ट्रक ड्राइवर होर्डिंग वाली तस्वीर में बनी सड़क को असली सड़क समझ बैठा और ट्रक को उसी होर्डिंग में ले जाकर घुसा दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। हमने इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर पोस्ट करने वाले @Saffron_Aura नामक अकाउंट से लिया है।
दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर होर्डिंग से टकराया ट्रक (X/@Saffron_Aura)
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हुई यह घटना
वीडियो (Video) के कैप्शन में बताया जा रहा है कि यह घटना दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की है। होर्डिंग पर बनी तस्वीर इतनी असली दिखाई दे रही थी कि ड्राइवर को लगा जैसे सामने से रास्ता आगे बढ़ रहा हो। इसके बाद ड्राइवर अपने ट्रक को उसी होर्डिंग में लेकर घुस गया। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया (Social Media) पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
होर्डिंग पर बनी सड़क को समझ लिया खुला रास्ता
वायरल पोस्ट के मुताबिक, एक्सप्रेसवे के किनारे लगी होर्डिंग पर सड़क जैसी दिखने वाली पेंटिंग बनाई गई थी। तस्वीर में रास्ते का ऐसा नजारा दिखाई दे रहा था कि पहली नजर में किसी को भी भ्रम हो सकता है। बताया जा रहा है कि ट्रक चलाते समय ड्राइवर को यह होर्डिंग असली रास्ते जैसी लगी। उसे शायद लगा कि सड़क आगे भी उसी दिशा में जा रही है। इसी भ्रम में ट्रक होर्डिंग की ओर बढ़ाया और ट्रक की टक्कर हो गई। हालांकि, वायरल पोस्ट में घटना की पूरी जानकारी, हादसे का सही स्थान और ट्रक ड्राइवर की स्थिति की पुष्टि नहीं की गई है।
Social Media पर वीडियो वायरल
यह वीडियो (Video) सामने आने के बाद लोग हैरानी जता रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि होर्डिंग इतनी वास्तविक लग रही है कि कोई भी पहली नजर में धोखा खा सकता है। वहीं, कुछ लोग इसे सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत से जोड़कर देख रहे हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
