वायरल न्यूज़

मां को पहली बार ब्यूटी पार्लर ले गई बेटी, स्पेशल ट्रीटमेंट पाकर खुश हो गई मम्मी, दिल जीत रहा यह Video

Heart Touching Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला हेयर स्पा का आनंद ले रही हैं। इसके अलावा उनके चेहरे का भी मसाज होते देखा जा सकता है। यह वीडियो आपको भी सुकून पहुंचाने वाला है।

Image

मां-बेटी का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Heart Touching Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो देखने को मिल जाता है, जो लोगों के दिल को जीत लेता है। कई वीडियो ऐसे होते हैं, जिसे देखकर यूजर्स का दिल खुश हो जाता है। इसी क्रम में एक वीडियो ने इंटरनेट यूजर्स को खुश होने का मौका दे दिया है। यह वीडियो एक मां-बेटी से जुड़ा है। वीडियो मेंं देखा जा सकता है कि एक बेटी अपनी मां को पहली बार ब्यूटी पार्लर लेकर जाती है।

दिल जीतने वाला वीडियो

वायरल हो रहा यह वीडियो आयुषी करसौलिया नाम की कंटेंट क्रिएटर का है। आयुषी पहली बार अपनी मां रेखा शर्मा को ब्यूटी पार्लर लेकर जाती हैं।इसके बाद मां का ब्यूटी पार्लर में स्पेशल ट्रीटमेंट किया जाता है। ऐसा ट्रीटमेंट पाकर मां के चेहरे पर खुशी आ जाती है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला हेयर स्पा का आनंद ले रही हैं। इसके अलावा उनके चेहरे का भी मसाज होते देखा जा सकता है। यह वीडियो आपको भी सुकून पहुंचाने वाला है। सबसे पहले आप देखें यह दिल छूने वाला वीडियो-

आयुषी वीडियो में बताती हैं कि अपनी मां को वह पहली बार ब्यूट पार्लर ला रही हैं। इस दौरान वह मां से मजाक में पूछती हैं कि उन्हें डर तो नहीं लग रहा। इसके साथ ही वह मजाकिया अंदाज में कहती हैं कि आज उनके सारे बाल कटवा देंगी। इस पर मां का रिएक्शन दिल छूने वाला है। आयुषी बताती हैं कि ये सिर्फ मेरी मम्मी की कहानी नहीं है, बल्कि उनकी उम्र की हर मिडिल क्लास महिला की कहानी है। जो पूरी लाइफ अपने परिवार के लिए न्योछावर कर देती है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article