वायरल न्यूज़

'ये मेरे पापा हैं', डिलीवरी एजेंट पिता को लड़के ने गर्व से अपनी गर्लफ्रेंड से मिलाया, वायरल वीडियो ने जीता लाखों दिल

कोई भी काम छोटा नहीं होता। जब कोई इंसान अपने परिवार के लिए मेहनत करता है, तो वह सबसे बड़ा सम्मान पाने का हकदार होता है। हाल में ऐसा ही एक वीडियो देखने को मिल रहा है। जहां एक डिलीवरी एजेंट पिता और उनके बेटे की कहानी ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया।

Image

पापा को अपनी गर्लफ्रेंड से मिलवाता लड़का (instagram/@socialjantaa)

सोशल मीडिया पर भावुक कर देने वाला एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक पिता और बेटे के रिश्ते की खूबसूरत मिसाल देखने को मिल रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जिस रेस्टोरेंट में लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डेट पर आया होता है। उसी रेस्टोरेंट में उसके डिलीवरी एजेंट पापा डिलीवरी लेने पहुंच जाते हैं। ऐसे में वे बेटे की गर्लफ्रेंड के सामने आने से बचते हैं। ताकि बेटे को किसी तरह की शर्मिंदगी महसूस ना हो लेकिन जब लड़का अपने पापा को देखता है तो वह शर्माने के बजाय पूरे गर्व से अपने पापा को अपनी गर्लफ्रेंड से मिलाता है।

जब बेटे और उसकी गर्लफ्रेंड के सामने आए पिता

वीडियो में दिखाया गया है कि एक पिता डिलीवरी एजेंट के रूप में काम करता है। एक दिन वह डिलीवरी पहुंचाने के लिए खाना लेने के लिए एक रेस्टोरेंट में जाता है, जहां उसका बेटा अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बैठा होता है। जब पिता अपने बेटे को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ देखता है तो वह उनके सामने जाने से बचता है। ताकि उसके बेटे को किसी तरह की शर्मिंदगी महसूस ना हो लेकिन जब बेटा अपने पापा को इस असमंजस में देखता है तो वह दौड़कर उनके पास आता है। पहले तो उसके पापा इशारे से ही मना करते हैं लेकिन बेटा नहीं मानता और वह अपने पापा का हाथ पकड़कर पूरे गर्व के साथ उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड से मिलवाने ले जाता है। वह अपनी गर्लफ्रेंड से बताता है कि ये उसके पापा हैं। आगे वीडियो में सबको एक-दूसरे से बातें करते हुए देखा जा सकता है।

इस बेटे के रवैये पर आपको भी होगा गर्व

बेटा यह साबित कर देता है कि उसके लिए उसके पिता की मेहनत सबसे बड़ी दौलत है। उसे इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि उसके पिता कौन-सी नौकरी करते हैं। उसे बस इतना पता है कि उसके पिता दिन-रात मेहनत करके परिवार का सहारा बने हुए हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की आंखें नम हो गईं। पहले उन्हें पिता के लिए दुख हुआ, फिर बेटे के लिए गर्व महसूस हुआ। यह वीडियो हर किसी को अपने माता-पिता के बारे में सोचने पर मजबूर कर देता है।

वीडियो देख लोगों ने की बेटे की धुआंधार तारीफ

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @socialjantaa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक करोड़ों लोगों ने देखा और लाखों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां लोगों ने अपने कमेंट में बेटे के इस व्यवहार की तारीफ करते थके नहीं। लोगों ने कहा कि इस पिता को अपने बेटे पर गर्व होगा।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article