Viral Video: डांस फ्लोर पर लड़के ने लगाई आग, भोजपुरी गाने पर ऐसी कमर लचकाई वीडियो देख लड़कियां भी शर्मा जाएंगी

Boy Dance on Bhojpuri Song: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का भोजपुरी गाने पर जबरदस्त डांस करता नजर आ रहा है। उसकी कमर की लचक, मजेदार एक्सप्रेशन्स और एनर्जी से भरे स्टेप्स लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। इंटरनेट यूजर्स इस वीडियो को लगातार शेयर कर रहे हैं।

Bhojpuri Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन तरह-तरह के डांस वीडियो वायरल होते रहते हैं। खासकर भोजपुरी गानों पर बने वीडियो लोगों को जल्दी पसंद आ जाते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह इन गानों की तेज बीट और जोश से भरा संगीत होता है, जो किसी को भी थिरकने पर मजबूर कर देता है। इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही डांस वीडियो तेजी (Trending Dance Video) से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का भोजपुरी गाने पर जबरदस्त अंदाज में डांस करता दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में लड़के की ऊर्जा, आत्मविश्वास और डांस स्टाइल ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। उसका अंदाज इतना अलग और मजेदार है कि लोग वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। खास तौर पर उसकी कमर की लचक और चेहरे के एक्सप्रेशन लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं।

Viral Dance Video

Dance Video: भोजपुरी गाने पर लड़के ने लगाए जबरदस्त ठुमके (Photo: Instagram/pranshugupta_gupta)

लड़का पूरे जोश के साथ कर रहा है डांस

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शाम का समय है और एक पार्क जैसा माहौल दिखाई देता है। वहां एक लड़का खड़ा है और बैकग्राउंड में भोजपुरी गाना बजना शुरू होता है। जैसे ही गाने की धुन शुरू होती है, लड़का पूरे जोश के साथ डांस करना शुरू कर देता है। वह गाने की हर बीट पर अलग-अलग स्टेप्स करता है और पूरे आत्मविश्वास के साथ परफॉर्म करता है। डांस करते समय लड़का सिर्फ स्टेप्स ही नहीं करता, बल्कि अपने चेहरे के हावभाव और हाथों के इशारों से भी गाने के बोल को मजेदार तरीके से दिखाने की कोशिश करता है। उसकी यही स्टाइल इस वीडियो को और खास बना देती है। कभी वह कमर मटकाते हुए स्टेप्स करता है तो कभी मजेदार एक्सप्रेशन देकर लोगों को हंसने पर मजबूर कर देता है। पूरी वीडियो देखने के लिए यहां पर क्लिक करें।

End of Feed