Viral Video: रूसी महिला पर छाया होली का रंग, भोजपुरी गाने पर किया धमाकेदार डांस, दिल हार बैठेंगे बिहार-यूपी के लोग!

Dance Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक रूसी महिला होली के मौके पर भोजपुरी गाने पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही है। चेहरे पर गुलाल और मुस्कान के साथ उनका जोशीला अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

Russian woman dance video: होली का त्योहार जैसे-जैसे करीब आता है, वैसे-वैसे सोशल मीडिया पर रंगों और मस्ती से जुड़े वीडियो की भरमार हो जाती है। लोग अपने खास पलों को शेयर करते हैं और कई वीडियो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर खूब छाया हुआ है। इस वायरल वीडियो में एक रूसी महिला भोजपुरी गाने (holi Bhojpuri song) पर शानदार डांस करती नजर आ रही है। वीडियो में महिला पूरी तरह होली के रंग में रंगी हुई दिखाई देती हैं। उनके चेहरे मुस्कान साफ बता रही है कि वह इस पल को खुलकर जी रही हैं।

holi Bhojpuri song dance video

Dance Video: रूसी महिला का होली डांस बना चर्चा का विषय, देखें वीडियो (फोटो: Instagram/tatianaromanoff_)

पूरे जोश के साथ भोजपुरी गाने पर करती है डांस

जैसे ही तेज बीट वाला भोजपुरी गाना (Foreigner dancing on Bhojpuri song) बजता है, वह पूरे जोश के साथ डांस करना शुरू कर देती हैं। उनके स्टेप्स में आत्मविश्वास नजर आता है और हाथों की हरकतें गाने की लय से मेल खाती हैं। सबसे खास बात यह है कि वह गाने को सिर्फ सुन नहीं रहीं, बल्कि उसे महसूस कर रही हैं। उनके एक्सप्रेशन और एनर्जी देखकर लगता है कि उन्हें भारतीय संगीत और त्योहारों से खास लगाव है। स्क्रीन पर उनका उत्साह इतना ज्यादा दिखता है कि वीडियो (viral holi video) देखने वाले लोग भी खुद को थिरकने से रोक नहीं पाते। यह वीडियो इसलिए भी लोगों को पसंद आ रहा है क्योंकि इसमें एक विदेशी महिला भारतीय संस्कृति को दिल से अपनाती नजर आ रही है। वीडियो देखने के लिए यहां पर क्लिक करें।

End of Feed