Mother Son Dance Duo: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई डांस वीडियो सामने आता है। इसमें से कुछ डांस वीडियो इतने जबरदस्त होते हैं, जो इंटरनेट पर तहलका मचा देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। यह वीडियो एक मां-बेटे की जोड़ी का है। इस वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक बेटा अपनी मां के साथ डांस कर रहा है। इस दौरान दोनों मां-बेटे अपने क्यूट डांस से इंटरनेट पर छा गए हैं। आपको भी मां-बेटे की यह डांस जोड़ी खूब पसंद आएगी।
मां-बेटे का डांस वीडियो (इंस्टाग्राम)
मां-बेटे का डांस वीडियो वायरल
वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक मां-बेटे किसी शादी समारोह में पहुंचे हैं। इस दौरान शादी समारोह में डांस फ्लोर लगा हुआ है। डांस फ्लोर पर चमकीली लाइटें जल रही हैं। इसी बीच डीजे पर गोविंदा और रवीना टंडन का पॉपुलर गाना 'अखिंयों से गोली मारे' बज रहा है। जैसे ही यह गाना बजना शुरू होता है। वैसे ही मां और बेटा डांस फ्लोर पर पहुंच जाते हैं। इसके बाद दोनों इस गाने पर जिस तरह का डांस करते हैं, उसने यूजर्स का दिल जीत लिया है। सबसे पहले आप देखें यह डांस वीडियो-
वीडियो में आप देख पाएंगे कि मां और बेटा दोनों एक-दूसरे को डांस से जबरदस्त टक्कर दे रहे हैं। जहां बेटा एक ट्रेंड डांसर जैसा लग रहा है। वहीं मां अपने जबरदस्त डांस मूव्स से बेटे को भी मात देती दिख रही है। यूजर्स को मां-बेटे की यह जोड़ी खूब पसंद आ रही है। जहां एक तरफ वीडियो में डांस करते हुए मां-बेटे की जोड़ी लोगों को काफी प्यारी लग रही है। वहीं कुछ लोगों को मां का डांस काफी प्यारा लग रहा है। दूसरी तरफ कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि बच्चा भले ही ट्रेंड डांसर होगा लेकिन मां का डांस देखने के बाद लोग बेटे के डांस को भूल जाएंगे। वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'himankstar' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
