वायरल न्यूज़

किंग कोबरा vs नेवला: जंगल की इस खतरनाक लड़ाई में कौन होगा विजेता?

King Cobra vs Mongoose: किंग कोबरा दुनिया का सबसे लंबा और बेहद जहरीला सांप है, जबकि इंडियन ग्रे नेवला आकार में छोटा लेकिन बहुत फुर्तीला होता है। कोबरा का जहर खतरनाक होता है, लेकिन नेवले की तेज रफ्तार और जहर के प्रति आंशिक प्रतिरोध उसे बढ़त दिलाते हैं।

Image

किंग कोबरा vs नेवला (Photo: iStock)

Snake vs Mongoose fight: किंग कोबरा और नेवले की लड़ाई का सवाल हमेशा से लोगों को रोमांचित करता रहा है। एक तरफ है दुनिया का सबसे लंबा जहरीला सांप King Cobra, और दूसरी तरफ फुर्तीला और निडर Indian Grey Mongoose। दोनों की ताकत अलग है, लेकिन असली मुकाबले में कौन भारी पड़ता है? आइए आसान भाषा में समझते हैं। किंग कोबरा की लंबाई आमतौर पर 4 से 5 मीटर तक होती है, और कुछ तो 6 मीटर तक भी पहुंच जाते हैं।इसका जहर बहुत तेज असर करने वाला (न्यूरोटॉक्सिक) होता है। एक बार काट ले तो शिकार के लिए बचना मुश्किल हो सकता है। इसकी स्ट्राइक भी बेहद तेज होती है और दांत लंबे व मजबूत होते हैं।

इंडियन ग्रे नेवला की बॉडी लगभग 30 से 45 सेंटीमीटर लंबी

दूसरी ओर नेवला आकार में छोटा होता है। इंडियन ग्रे नेवला की बॉडी लगभग 30 से 45 सेंटीमीटर लंबी होती है। लेकिन इसकी असली ताकत इसका तेज रिएक्शन टाइम और फुर्ती है। यह पलक झपकते ही वार से बच सकता है। इसके शरीर में ऐसी जैविक खासियत होती है कि यह सांप के जहर से पूरी तरह नहीं तो काफी हद तक सुरक्षित रहता है। इसके रिसेप्टर्स में हल्का बदलाव होने के कारण जहर का असर कम हो जाता है। जब दोनों आमने-सामने आते हैं तो नेवला सीधे हमला नहीं करता। वह आगे-पीछे उछलकर कोबरा को भड़काता है और उसकी स्ट्राइक को मिस करवाता है।

सिर सांप का सबसे कमजोर हिस्सा

किंग कोबरा बार-बार वार करता है, लेकिन नेवले की स्पीड उसे बचा लेती है। जैसे ही कोबरा थकता है या गलती करता है, नेवला उसके सिर या गर्दन पर सटीक काटता है। सिर सांप का सबसे कमजोर हिस्सा होता है। एक सही वार से मुकाबला खत्म हो सकता है। डॉक्यूमेंट्री और विशेषज्ञों के अनुसार, ज्यादातर मामलों में नेवला जीतता है। हालांकि अगर किंग कोबरा पहली ही स्ट्राइक में सही तरीके से काट ले, तो बाजी पलट सकती है। लेकिन ऐसा कम ही होता है। निष्कर्ष यही है कि आकार बड़ा होना ही सब कुछ नहीं है। फुर्ती, हिम्मत और जैविक बढ़त कई बार ताकतवर दुश्मन पर भी भारी पड़ जाती है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article