वायरल न्यूज़

Dance Video: 'बनके घणी सुथरी..' गाने पर बच्ची ने किया ऐसा कमाल का डांस, देख दिल बोलेगा - वंस मोर

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 25, 2023, 08:58 AM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्ची डांस कर रही है, जिसके डांस मूव्स को देखने के बाद आप भी सोच में पड़ जाएंगे। ये प्यारा सा वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।

Image

बच्ची ने किया हरियाणवी गाने पर कमाल का डांस (Image Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बच्ची ने किया हरियाणवी गाने पर डांस
  • 'बनके घणी सुथरी..' गाने पर लगाए जबरदस्त ठुमके
  • जमकर वायरल हो रहा ये डांस वीडियो

Dance Viral Vedio: इंटरनेट पर डांस का एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक बच्ची हरियाणवी गाने पर डांस करती नजर आ रही है। इस बच्ची के डांस को देखने के बाद सभी इसकी तारीफ कर रहे हैं। ऐसे में जब आप भी बच्ची के डांस मूव्स और उसकी अदाओं को देखेंगे तो आप भी दंग रह जाएंगे कि इतनी छोटी सी उम्र में ये बच्ची इतना बेहतरीन डांस (Dance Video) कैसे कर सकती है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में बच्ची हरियाणवी गाने 'बनके घणी सुथरी..' पर डांस कर रही है। डांस देखने के बाद आप इस गाने के ओरिजिनल डांस को भी भूल जाएंगे, क्योंकि बच्ची ने काफी बेहतरीन डांस किया है। यूजर्स भी बच्ची के डांस (Dance Viral Video) को देख वीडियो को लाइक और शेयर कर रहे हैं। आलम ये है कि इस वीडियो को आप एक बार देखने के बाद दूसरी बार जरूर देखेंगे, आपकी निगाहें ही इसपर से नहीं हटेंगी।

बच्ची ने किया हरियाणवी गाने पर कमाल का डांस

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स भी कमेंट कर रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ये बच्ची बहुत ही प्यारा डांस करती है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसे जीवन में आगे बढ़ते रहो। इस वीडियो को अब तक 84 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को ‘somi_sharma01’ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article