वायरल न्यूज़

Viral Video: नदी में तैरते दिखे अंगूर, लूटने के लिए उमड़ी लोगों की भारी भीड़

Viral Video: बिहार के दरभंगा जिले (bihar Grapes Truck Falls in River) के अतरबेल पुल के पास अंगूर से भरा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिर गया। हादसे के बाद ट्रक में लदे अंगूर पानी में बहकर चारों ओर फैल गए। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और नदी में उतरकर अंगूर निकालने लगे।

Image

दरभंगा की नदी में तैरते दिखे अंगूर ही अंगूर (फोटो: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल)

Viral Video: बिहार के दरभंगा जिले में गुरुवार को एक अजीब सा हादसा देखने को मिला। सिंघवाड़ा थाना क्षेत्र के अतरबेल पुल के पास अंगूर से भरा एक ट्रक अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी (Darbhanga Truck Accident) में गिर गया। ट्रक के गिरते ही उसमें लदे अंगूर पानी में बहकर चारों तरफ फैल गए। कुछ ही देर में नदी और उसके किनारों पर अंगूर बिखरे हुए नजर आने लगे। घटना की खबर आसपास के गांवों में तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण (Bihar Road Accident News) मौके पर पहुंच गए। लोगों ने देखा कि नदी में काफी मात्रा में अंगूर तैर रहे हैं।

बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी अंगूर लूटने नदी में उतरे

इसके बाद कई लोग बिना देर किए पानी में उतर गए और अंगूर निकालकर अपने साथ ले जाने लगे। इस दौरान बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी नदी में उतर गए। कुछ लोग किनारे से ही अंगूर बटोरते दिखे, तो कुछ लोग पानी के बीच तक चले गए। थोड़ी देर के लिए वहां अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया। हर कोई ज्यादा से ज्यादा अंगूर इकट्ठा करने की कोशिश करता नजर आया। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रक का संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ।

इस हादसे में नहीं हुआ कोई भी हताहत

पुल के पास मोड़ होने की वजह से चालक नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक नदी में जा गिरा। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी के घायल होने या जान-माल के बड़े नुकसान की खबर नहीं है। हालांकि ट्रक के नदी में गिरने से अंगूर का काफी नुकसान हुआ। पुलिस और प्रशासन को भी घटना की जानकारी दी गई। कुल मिलाकर यह हादसा भले ही नुकसानदेह रहा हो, लेकिन किसी के हताहत न होने से लोगों ने राहत की सांस ली। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article